General Knowledge

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: जानिए कौन-कौन है मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के विजेता

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: जानिए कौन-कौन है मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के विजेता
x
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 Winners List: आइये जानते हैं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के विजेताओं के बारे में..

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 winners list: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट ज्वेल अवार्ड), जिसे पहले यह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में रजाना जाता था। यह भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)

2020 ओलंपिक्स में भारत को पहली बार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक दिलाने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति के द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मिताली राज (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award, 2021
Mithali Raj)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को उनके योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया और वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी। क्या आपको पता है ? मिताली राज महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। और मिताली महिला एकदिवसीय मैचों में 7000 रन का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर भी हैं।

सुनील छेत्री (Sunil Chhetri)

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को फुटबॉल में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा मेजर ध्यान चंद्र खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।

रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya)

26 वर्षीय रवि कुमार दहिया को 2020 के ओलंपिक्स में 57 किलोग्राम वर्ग के कुश्ती में ब्रोंज मेडल जीतने के लिए राष्ट्रपति द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लोवलीना बोरगोहेन (lovlina borgohain)

भारत की तीसरी महिला बॉक्सर जिन्होंने ओलंपिक्स में मेडल मिला, लोवलीन बोरगोहेन को भी राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh)

29 वर्षीय मनप्रीत सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान है और 2020 ओलंपिक में भारत को पदक जीता ने में उनका अहम योगदान था। राष्ट्रपति ने मनप्रीत को खेल रत्न से सम्मानित किया।

अवनी लेखारा (Avni Lekhara)

मात्र 20 वर्ष की आयु में भारत को 2020 टोक्यो पारा ओलंपिक्स राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक दिलाने वाली अवनील अखाड़ा को खेल रत्न से नवाजा गया।

पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh)

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश को भी 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में हॉकी में उनके योगदान के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

रवि कुमार (Ravi Kumar)

सुमित अंतिल (Sumit Antil)

प्रमोद भागवत (Pramod Bhagwat)

आर्टिकल : आयुष आनंद

Next Story