General Knowledge

Knowledge: रोते समय क्यों निकलने लगते है आंसू, जानिए!

Knowledge: रोते समय क्यों निकलने लगते है आंसू, जानिए!
x
कई बार दुख के समय लोगों को रोना आ जाता है। व्यक्ति जब रोता है तो उसकी आंखों से आंसू भी निकलते हैं।

कई बार दुख के समय लोगों को रोना आ जाता है। व्यक्ति जब रोता है तो उसकी आंखों से आंसू भी निकलते हैं। इस आंसू निकलने का हमारी आंखों से क्या सम्बंध है इसके विषय में जानने की आवश्यकता है। वैसे तो कहा गया है कि यह एक शारीरिक प्रक्रिया के तहत होता है। जिसमें आंख और दिमाग के बीच जुड़ी कुछ नसों के द्वारा रोना, आंख से आंसू निकलने जैसी क्रिया होती है।

कब निकलते हैं आंसू

कहा गया है कि आंसू निकलने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर जब व्यक्ति दुखी हो जाता है तो उसे रोना आता है और आंसू निकलते हैं। वही कई बार खुश होने पर भी आंसू निकल आते हैं तो वहीं प्याज काटते समय या फिर दो पहिया वाहन चलाते समय आंसू निकलते हैं।

आंसू निकलने के वैज्ञानिक कारण

कहा गया है कि आंसू निकलने का कारण दुखी होना है। दुख के आंसू सामने वाले को भी दुखी कर देते हैं। लेकिन इसके सम्बंध में विज्ञान का अपना तर्क है।

विज्ञान में बताया गया है कि जब हम दुखी होते हैं तो हमारे दिमाग में क लिंबिक सिस्टम होता है जो दिमाग के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता हैं। जिससे व्यक्ति जैसे ही दुखी होता है या फिर डर जाता है तो वहा रोने लगता है और आंसू निकल आते हैं।

वही वैज्ञानिकों ने बताया कि जब हम प्याज काटते हैं तो उस समय प्याज में मौजूद सिंन-प्रोपेंथियल-एस-आक्साइड नामक केमिकल आंख की लेक्राइमल ग्लैंड को उत्तेजित कर देता है और व्यक्ति के आंख से आंसू निकल आते है। ऐसा लगता है कि जैसे की प्याज काटने वाला व्यक्ति रो रहा है।

आंख से आंसू निकलना है फायदेमंद

शायद ही लोगों को पता होगा कि रोने से निकलने वाले आंसू से शरीर के लिए फायदेमंद हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि रोने के दौरान निकलने वाले आंसू में शरीर के कई विषैले तत्व बाहर आ जाते हैं। जिससे तनाव से मुक्ति मिल जाती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story