General Knowledge

Bharat Ratna: आइए जानें भारत रत्न सम्मान के बारे में, सरकार इसे पाने वालों को क्या देती है सुविधाएं ?

bharat ratna
x

भारत रत्न 

सरकार द्वारा सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) है आइये जानते हैं इसके बारे में..

भारत रत्न (Bharat Ratna) देश का सर्वोच्च सम्मान है। यह सर्वोच्च सम्मान सहज ही किसी को नहीं प्राप्त होता। वास्तव में इस सम्मान का जैसा नाम है व्यक्ति को वैसा ही बनना पड़ता है। या यूं कहें की जीवन की दहकती भट्टी में जो तपकर सही सलामत निकल आता है उसे ही यह सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) प्राप्त होता है। भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों को सरकार कई सुविधाएं प्रदान करता है। आज हम भारत रत्न के संबंध में कुछ जानकारी दे रहे।

एक तपस्या समान है Bharat Ratna प्राप्त करना


भारत रत्न (Bharat Ratna) देश का वह सम्मान है जिसे हासिल करना किसी कड़ी तपस्या से कम नहीं है। पहले ऋषि मुनि जंगलों गुफाओं में जाकर तपस्या करते उसके पश्चात उन्हें भगवान द्वारा इच्छित वर प्राप्त होता था। लेकिन आज के समय में उस तरह की तपस्या मानव को अपने समाज में ही करना होता है। लेकिन अब भगवान से नहीं सरकार उनके लिए सम्मान स्वरूप भारत रत्न जैसे पुरस्कार से नवाजती है।

किसे मिलता है भारत रत्न (Bharat Ratna) ?

जानकारी के अनुसार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) देश में कला, साहित्य, समाज सेवा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवा करने पर दिया जाता है। भारत रत्न की शुरुआत 1954 में की गई थी। ज्ञात हो की भारत रत्न देश के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसकी शुरुआत की थी।

भारत रत्न (Bharat Ratna) पाने वालों को मिलती है यह सुविधाएं


Bharat Ratna Awardee Benefits: जिन लोगों को भारत रत्न मिलता है उन्हें सरकार द्वारा की तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती। सुविधाएं भी एक रत्न की तरह ही होती है व्यक्ति को विशेष महत्व दिया जाता है। उस व्यक्ति के अपमान का मतलब होता है देश का अपमान। आइए जाने भारत रत्न से नवाजे गए लोगों को क्या क्या सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती है।

  • भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को अति विशिष्ठ व्यक्ति वीवीआइपी के बराबर का दर्जा दिया जाता है।
  • आयकर में छूट दी जाती है।
  • विदेश यात्रा के दौरान भारतीय दूतावास में विशेष सुविधाएं दी जाती हैं।
  • एयर इंडिया के विमानों में प्रथम श्रेणी की मुफ्त हवाई यात्रा जीवन पर्यंत के लिए मिलती है।
  • रेलवे की प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा मुहैया कराई जाती है।
  • देश के राज्यों में जाने पर भारत रत्न सम्मानित व्यक्ति को राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाता है।
  • भारत रत्न सम्मानित को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट भी मिलता है।
  • भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को केवल एक प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह दिया जाता है उन्हें राशि नहीं दी जाती।
  • भारत रत्न सम्मानित व्यक्तियों को शासकीय कार्यक्रमों विशेष आमंत्रण दिया जाता है।

अबतक 48 को मिल चुका भारत रत्न (Bharat Ratna)


सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न अब तक मे 48 लोगों को दिया जा चुका है। यह सम्मान एक ताम्र पदक होता है। यह ताम्र पदक पीपल के पत्ते के स्वरूप में होता है। जिसमें प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना होता है। उसी के नीचे चांदी से भारत रत्न लिखा रहता है। देश में कई लोगों को मरणोपरांत भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story