General Knowledge

किसी सिक्के पर लिखा होता है M तो किसी में तारे का निशान भी होता है, इसका मतलब क्या होता है? आइए बैठकर समझते है

Dots On Indian Coins
x

Dots On Indian Coins

Dots On Indian Coins: सिक्कों के निर्माण को मिंटिंग कॉइन (minting of coins) कहते हैं.

Dots On Indian Coins, symbols on coins: हमारे देश में सिक्कों का चलन बहुत पुराना है। जब तक नोटों का चलन नहीं हुआ था उस समय ज्यादातर सिक्के ही चलन में थे। इन सिक्कों के माध्यम से विधिवत लेनदेन किया जाता था। स्वतंत्रता के बाद सिक्कों की छपाई के लिए हमें दूसरे देशों पर भी निर्भर रहना पड़ा है। लेकिन बाद में देश के चार प्रमुख शहरों में सिखों की छपाई का काम शुरू हुआ।

सिक्कों की होती थी विशेष पहचान

सिक्कों की विशेष पहचान के लिए उनमें कुछ चिन्ह अंकित किए जाते थे जैसे एम, बी, स्टार या फिर डायमंड का निशान बना दिया जाता था। यह निशान सिक्के के भूतकाल का पूरा वर्णन करता था।

किन शहरों में होता है सिक्के का निर्माण

शायद अभी आपको पता नहीं होगा कि हमारे देश में सिक्कों का निर्माण किस शहर में हो रहा है। सिक्कों की छपाई को मिंटिंग क्वाइन कहा जाता है। आज देश के मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में सिक्कों के छपाई का काम होता है।

क्या बताते हैं सिक्के में बने निशान

-जानकारी के अनुसार सिक्कों की छपाई का काम देश के 4 शहरों में हो रहे हैं। हर जगह पर होने वाले सिक्कों की छपाई के लिए अलग-अलग निशान का प्रयोग किया जाता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि सिक्कों में बने हुए निशान आखिर क्या कहते हैं।

-बताया जाता है कि सिक्के की छपाई का काम 1757 में कोलकाता मिंट में किया गया। लेकिन इस सिक्के में कोई भी निशान नहीं बनाया गया। क्योंकि निशान लगाने की शुरुआत बाद में जब अन्य जगह सिक्कों की का काम शुरू हुआ तब किया जाने लगा।

-1829 में देश के मुंबई में दूसरे सिक्का डालने की कंपनी स्थापित की गई। ऐसे में मुंबई में ढलने वाले सिक्कों मे डायमंड का आकार, अंग्रेजी अक्षर का बी और बाद में 1996 के बाद डरने वाले सिक्कों में एम अक्षर का उपयोग किया गया।

-वर्ष 1930 में हैदराबाद के निजाम द्वारा सिक्का ढलाई का काम शुरू हुआ। इनके द्वारा भी डायमंड का चिन्ह सिक्कों में अंकित किया गया लेकिन डायमंड के निशान में बीच में गड्ढा किया गया। जिससे पता चल सके कि यह सिक्के हैदराबाद के बने हुए हैं।

-नोएडा में वर्ष 1984 में सिक्का ढलाई का काम शुरू हुआ। यहां ढलने वाले सिक्के में गोल निशान का चिन्ह अंकित किया गया। यह है सिक्कों के बारे में जानकारी।

Next Story