General Knowledge

Republic Day History: 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, ऐसा क्या हुआ था कि ये दिन खास बन गया

Republic Day History: 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, ऐसा क्या हुआ था कि ये दिन खास बन गया
x
History Of Republic Day: भारत देश के लिए जितना खास स्वतंत्रता दिवस है उतनी ही एहमियत गणतंत्र दिवस के लिए भी है।

History Of Republic Day: आपको ये तो मालूम होगा कि 26 जनवरी 1950 के दिन भारत एक गणतंत्र देश घोषित किया गया था, तब से लेकर अबतक हर भारतीय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। लेकिन यह गणतंत्र क्या है? ये बहुत लोगों को मालूम नहीं है, स्कूल में भी कभी ये नहीं बताया गया कि 26 जनवरी को जो हम तिरंगा फहराते हैं और जन गण मन... गाते है ये क्यों करते हैं? बचपन में हमें सिर्फ इस दिन मिलने वाले लड्डू से मतलब था।

देश 15 अगस्त 1947 के दिन ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद हुआ और 26 जनवरी 1950 में भारत के संविधान को आत्मसात किया गया. इसी के साथ भारत एक लोकतांत्रित, संप्रभु और एक गणतंत्र देश बना. गणतंत्र का अर्थ है कई राज्यों से मिलकर बना एक देश। भारत में पहले कई अलग-अलग इलाकों के अलग-अलग राजा थे, जिनका अपना अलग कानून था. बाद में सभी रियासतों को ख़त्म कर एक देश बनाया गया।

संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ


देश का संविधान 26 नवंबर 1949 के दिन ग्रहण किया गया और 26 जनवरी 1950 से देश में लागू हुआ. देश के पहले गणतंत्र दिवस के दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के बाद तिरंगे को फहरा कर भारत को एक गणराज्य देश घोषित किया था। इस दिन अवकाश रहता है और हर सरकारी संस्था में रिपब्लिक डे मनाया जाता है।

गणतंत्र का क्या अर्थ है (Meaning Of Gantantra)

भारत में जब अंग्रेजों का शासन था तब छोटी-बड़ी रियासतें थी. जहां के राजा और प्रजा का अपना अलग सिस्टम था. सरदार वल्लभ बाई पटेल ने निजाम से लेकर कश्मीर के राजा और सभी छोटे-बड़े शासकों से मुलाक़ात की और राजा रजवाड़ी सिस्टम को हटा कर देश को अलग-अलग राज्यों से मिला कर एक देश बनाया। भारत राज्यों का एक समूह है सभी राज्य मिलकर भारत देश बनाते हैं। जैसे USA यूनाइटेड एस्टेट्स ऑफ़ अमेरिका है वैसे भारत भी यूनाइटेड एस्टेट्स ऑफ़ इंडिया है।

गणतंत्र दिवस के दिन परेड होती है


गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में परेड होती है और देश के प्रेसिडेंट ध्वज फहराते हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस में देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति को परेड सलामी देती है क्योंकी राष्ट्रपति इंडियन आर्म फोर्सेज के कमांडर-इन-चीफ होते हैं. इसी के साथ देश के प्रत्येक राज्य अपनी-अपनी झांकियां निकालते हैं.

इस दिन भारतीय थल,जल और वायु सेना अपनी ताकत दुनिया के सामने पेश करती है. जिसमे मिसाइल, टैंक, हथियार होते हैं. वहीं एयरफ़ोर्स हवा में कलाबाज़ियां दिखाती है. इस दौरान बीटिंग रिट्रीट का आयोजन रायसीना हिल्स में होता है, जो राष्ट्रपति भवन के सामने मौजूद है। यह गणतंत्र दिवस का समापन होता है जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रपति होते हैं. इसका आयोजन 29 जनवरी की शाम को होता है।

Next Story