General Knowledge

व्हेल की उल्टी से चमकी मछुआरों की किस्मत बन गए करोड़पति, आइये जानते हैं क्यों इतनी महंगी बिकती है मछली की उल्टी

व्हेल की उल्टी से चमकी मछुआरों की किस्मत बन गए करोड़पति, आइये जानते हैं क्यों इतनी महंगी बिकती है मछली की उल्टी
x
whale vomit: यमन देश में मछली पकड़ने गए गरीब मछुआरों को पानी में कुछ तैरता हुआ मिला और वो करोड़पति बन गए।

इस दुनिया में कब कौन कैसे अमीर बन जाए कोई पता नहीं रहता यमन के मछुआरों के एक समूह ने ये सोचा भी नहीं होगा की उनकी किस्मत एक दिन में बदल जाएगी। एक दिन मछली पकड़ने समुद्र में मछली पकड़ने गए, उन्हें पानी में कुछ बड़ी सी चीज़ तैरती हुई नज़र आई उन्हें लगा ये कोई अजीब सा समुद्री जानवर है जिन्हे उन लोगों ने समुद्र से निकाल कर नाव पर ले आये और तब पता चला ये कोई जीव नहीं बल्कि विशालकाय व्हेल मछली की उल्टी है। आखिर व्हेल मछली की उल्टी में ऐसा क्या होता है की उसका बाजार में दाम करोड़ों में होता है? इसका जवाब हम आपके लिए खोज कर लाये हैं।

मछुआरों को मिली थी मरी हुई व्हेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 मछुआरों का समूह यमन की खाड़ी में मछली के शिकार पर गए थे, उसी दौरन उनकी ज़िन्दगी पलट गई और वो करोड़पति बन गए। हुआ कुछ यूं कि उन्हें समुद्र में मरी हुई व्हेल मछली का शव दिखाई पड़ा तब उन्होंने अपनी नाव व्हेल के मृत शरीर के पास लेकर गए और उसे फंदे से फंसा कर किनारे तक लेकर आगए। मछुआरों ने मछली के मुँह के अंदर देखा तो उसमे व्हेल की उलटी थी। इतना देखने ही मछुआरे झूमने लगे क्योंकि उन्हें पता चल गया कि अब उन्हें कई सारे पैसे मिलने वाले हैं। मछुआरों को 127 किलो की उलटी मिली जिसे अंग्रेजी में (Ambergris) कहते हैं। उस उल्टी की कीमत 11 करोड़ रुपए थी।

व्हेल की उलटी इतनी महगीं क्यों है ( Why Ambergris is so Expensive)

आपको ये जान कर हैरत होगी कि व्हेल मछली की उल्टी का इस्तेल परफ्यूम इंडस्ट्री में किया जाता है और इसकी भारी डिमांड रहती है। Ambergris में बिना गंध का एक अल्कोहल मौजूद रहता है, इससे बनने वाला परफ्यूम काफी महंगा और टिकाऊ रहता है। व्हेल की उलटी किसी ठोस मोम की तरह होती है जो ज्वलनशील होती है. स्पर्म व्हेल की आंतों में उसकी उल्टी रहती है. होता क्या है कि व्हेल की खुराख बहुत होती है लेकिन इतना खाने के बाद कभी कभी उसका खाना पच नहीं पाता वहीं Ambergris मछली के अंदरूनी हिस्से को चोंट पहुंचने से बचता है।



Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story