General Knowledge

क्या आपको पता है 10, 20, 50, 100, 200,500 और 2000 रुपए की नोट छापने में कितना खर्च होता है?

क्या आपको पता है 10, 20, 50, 100, 200,500 और 2000 रुपए की नोट छापने में कितना खर्च होता है?
x
How much does it cost to print Indian currency notes: भारतीय मुद्रा नोट छापने में कितना खर्चा होता है

How Much Does It Cost To Print Indian Currency Notes: क्या आपने कभी ये सोचा है कि भारतीय मुद्रा की नोट छापने में कितना पैसा खर्च होता है? जब से RBI ने नई नोटों की प्रिटिंग करना शुरू किया है तब से नोटों की छपाई में आने वाली लागत कम हुई है. पहले जो 500 की नोट मिलती थी वो नई वाली 500 की नोट से ज़्यादा खर्चीली थी इसी तरह हम आपको 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 की नोटों को प्रिंट करने में आने वाली लागत के बारे में बताएंगे

नोट छापने में कितना पैसा खर्च होता है

2000 रुपए की नोट छापने का खर्चा

2000 rupee note printing cost: दो हजार रुपए की एक नोट छापने पर RBI के सिर्फ 4.18 रुपए खर्च होते हैं. और यह लागत बाकी सभी नोटों की लागत से ज़्यादा है

500 रुपए की नोट छापने का खर्चा

500 rupee note printing cost: RBI को 500 रुपए की एक नोट छापने पर 2.57 रुपए का खर्चा लगता है. पुरानी वाली 500 की नोट को छापने में 52 पैसे ज़्यादा लगते थे

200 रुपए की नोट छापने का खर्चा

200 rupee note printing cost: RBI को 200 रुपए की एक नोट छापने में 2.54 रुपए लगते हैं

100 रुपए की नोट छापने का खर्चा

100 rupee note printing cost: RBI को 100 रुपए की एक नोट छापने पर 1.51 रुपए खर्च करने पड़ते हैं

50 रुपए की नोट छापने का खर्चा

50 rupee note printing cost: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया को एक 50 रुपए की नोट प्रिंट करने के लिए 1.01 रुपए खर्चने पड़ते हैं

20 रुपए की नोट छापने का खर्चा

20 rupee note printing cost: भारतीय रिजर्व बैंक 20 रुपए की एक नोट को प्रिंट पर्ने में 1 रुपए खर्च करता है

10 रुपए की नोट छापने का खर्चा

10 rupee note printing cost: हैरानी की बात है कि RBI को 10 रुपए की एक नोट प्रिंट करने के लिए 20 रुपए की नोट प्रिंट करने में लगने वाली लागत से ज़्यादा खर्च करना होता है. 10 रुपए की एक नोट 1.01 रुपए में प्रिंट होती है





Next Story