General Knowledge

Cobalt Blue City: भांग की खेती करता है यह शहर, घर से लेकर सड़क सब कुछ है नीला

Ayush Anand
30 Nov 2021 4:00 PM GMT
Cobalt Blue City
x
Cobalt Blue City: आइये जानते हैं इस नीले शहर (Blue City) के बारे में।

Cobalt Blue City: विश्व में पर्यावरण ने मनुष्य को बहुत से अनोखे दृश्य देखने को दिए हैं। जिनमें कुछ प्राकृतिक अजूबे है तो कुछ मानव निर्मित है। विश्व में हमें अनोखे शहर देखने को मिलते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा शहर ऐसा भी है जो नीले रंग मैं ही डूबा है।

मोरक्को (Morocco) में एक ऐसा शहर है जिसे प्रकृति ने और मानव ने मिलकर आंखों को सुकून पहुंचाने वाला शहर बनाया है। इस शहर का नाम "कोबाल्ट ब्लू सिटी" (Cobalt Blue City) है। "कोबाल्ट ब्लू सिटी" को 1471 में बनाया गया था यह दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जहां सब कुछ नीला है घर, दीवारे, खिड़कियां, सड़क सब कुछ नीला है। पहाड़ों के बीच यह शहर एक सपने के जैसा लगता।


कोबाल्ट ब्लू सिटी (Cobalt Blue City) को मोरक्को में सबसे पवित्र स्थान माना जाता है तथा यह मोरक्को के स्थानीय निवासियों के लिए पवित्रता का प्रतीक है यही कारण है कि यहां हर वस्तु में नीले रंग की मिलावट होती है।

क्यों है यह शहर नीला?


शहर के नीले रंग में होने के लोगों के पास कई वजह है। कुछ का कहना है कि नीले रंग के कारण मच्छर नहीं आते तो कुछ का कहना है कि उनके पूर्वजों ने इसे खूबसूरत बनाने के लिए नीला रंग दिया।

"कोबाल्ट ब्लू सिटी" में होती है भांग की खेती


मोरक्को में यह एकमात्र जगह है जहां कानूनी तौर पर भांग की खेती की जाती है और यहां लोगों का रोजगार भी एकमात्र भांग से जुड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व का 40% भांग इस शहर में होता है और पर्यटकों के लिए इस शहर में आना, स्थानीय लोगों को पसंद नहीं, उन्हे यह उनके शहर की सुंदरता पर एक खतरा लगता है। यूनेस्को (UNESCO) ने "कोबाल्ट ब्लू सिटी" (Cobalt Blue City) को वर्ल्ड हेरिटेज (world heritage) कि श्रेणी में भी रखा है।

Next Story