General Knowledge

Cats Unkown Facts: बिल्ली मौसी ने छुपा रखें हैं ये अद्भुत राज, जानिए..

Ayush Anand
22 Jan 2022 7:36 AM GMT
Cats Unkown Facts Cat has hidden these amazing secrets
x
बिल्ली मौसी के यह अद्भुत राज जानकर आपके होश उड़ जायेंगे।

Cats Unkown Facts In Hindi: बिल्लियां मानव के पसंदीदा पालतू जानवरों में से एक है कैट फैमिली की सबसे प्यारी और कम खतरनाक जानवर है। हम इंसान इससे किसी न किसी तरीके से टकराते रहते हैं चाहे वह इसे पालने की बात हो या फिर रास्ता काटने पर इससे बचने की हम दोनों में इसका दर्शन पा ही लेते हैं। क्या आप जानते हैं मात्र अंधविश्वास ही नहीं कई अनजान खूबियां हैं जिससे मानव अभी तक परिचित नहीं है। आज हम आपको उन अनजान रहस्यों से परिचय कराएंगे और उसकी अनोखी खूबियों के बारे में बताएंगे।

हम मानवों के उंगलियों में एक खास तरह का यूनिक प्रिंट रहता है जो अब हमारे आधार कार्ड तथा अन्य डाक्यूमेंट्स में भी रजिस्टर्ड है। मगर क्या आप यह बात जानते हैं कि इसी तरह से बिल्लियों की भी एक यूनिक प्रिंट होती है। हर बिल्ली की नाक पर एक प्रिंट होता है या कहें एक यूनिक आईडी होता है जो हर बिल्ली में अलग होती है, मानव अगर चाहें तो इन प्रिंट को लेंस के जरिए देख भी सकता है।


बिल्लियों की एक ऐसा प्रेम है जिसके बारे में हम अभी भी नहीं जानते हैं और वह है बिल्लियों को सोना बहुत पसंद है। दरअसल बिल्लियों का मनपसंद काम सोना ही है वह अपने जीवन की तीन चौथाई भाग सोते ही रहते हैं। अगर आप गौर करें तो आप बिल्लियों को ज्यादातर सोते ही पाएंगे। अर्थात वह अपने दिन का आधा हिस्सा सोने में ही बिता देते हैं।


बिल्लियों का एक और राज है जो उनके जेंडर को बताता है और वह है कि कैट फैमिली की फीमेल कैट हर काम अपने दाएं पांव से ही करती है। वह चाहे भोजन करना हो शिकार करना हो या चलना हो वह ज्यादातर अपने दाएं पांव का ही इस्तेमाल करती हैं और वहीं दूसरी ओर इस फैमिली के मेल कैट अपने बाएं पांव का इस्तेमाल करते हैं।


अगर आपके घर में एक पालतू बिल्ली है, पर आप उसे भोजन देते हैं और वह खाने से इंकार कर देती है तो इसका यह अर्थ नहीं कि उसे भोजन पसंद नहीं आया। बिल्लियां खाना खाने का निर्णय उसे देख कर या चाट कर नहीं करती वह भोजन को सूंघती है अगर उन्हें भोजन सूंघने में अच्छा लगा तो वह उसे चट कर जाती हैं।


हम बिल्ली की पहचान उसके म्याऊं आवाज से ही करते हैं मगर हम यह नहीं जानते हैं कि बिल्ली अपने गले से सौ तरह के अलग-अलग आवाजें निकाल सकती है वह म्याऊं के साथ और कई आवाजें हैं निकाल सकती हैं।

Next Story