General Knowledge

कॉकरोच के सिर पर पाई जाने वाली एक लंबी डंडी क्या एंटीना का काम करती है : GK IN HINDI

कॉकरोच के सिर पर पाई जाने वाली एक लंबी डंडी क्या एंटीना का काम करती है : GK IN HINDI
x

GK IN HINDI: आमतौर पर सभी के घरों में काकरोच होगा। इसे तिलचट्टा भी कहा जाता है। घर में कॉकरोच की दौड़ देखकर महिलाएं घर छोड़कर बाहर निकल जाती हैं। तो वही काकरोच के सिर पर एक ऐसी डंडी पाई जाती है जो एंटीना का काम करती है और आने वाले खतरों के संबंध में कॉकरोच को आगाह करती रहती है। आइए जानें काकरोच के संबंध में और भी बातें।

कैसे काम करता है एंटीना

काकरोच के सिर पर पाया जाने वाला एंटीना बहुत ही सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जैसे ही उसके आसपास कोई हलचल होती है वह एंटीना उसे सचेत कर देता है और काकरोच सुरक्षित स्थान पर चला जाता है। कहा जाता है कि यह जमीन के नीचे नमी वाले स्थान पर रहना पसंद करता है।

अंधेरे स्थानों में यह अत्याधिक सुरक्षित रहता है क्योंकि उस समय एंटीना तेजी से काम करता है। काकरोच अपने एंटीना के माध्यम से अपने परिवार के लोगों के संपर्क में रहता है। सभी एक दूसरे की हलचल को भली-भांति करते रहते हैं।

10 पेट और 13 दिल

कॉकरोच के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो सहसा आपको विश्वास नहीं होगा। क्योंकि कॉकरोच के सिर पर केवल एंटीना ही नहीं लगा होता इसके 10 पेट होते हैं। साथ ही काकरोच का दिल 13 हिस्सों में शरीर के अलग-अलग जगह लगा होता है। यह शरीर के अलग-अलग भागों में सुरक्षित रहता हैं।

काकरोच के संबंध में बताया गया है कि उसके पंख तो होते हैं लेकिन उनमें इतनी क्षमता नहीं होती कि वह ठीक से उड़ सके। शायद इसी विधा में कमजोर होने की वजह से अक्सर कॉकरोच मारे जाते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story