General Knowledge

10 June History: जानिए प्रमुख घटनाएं जिन्होंने दुनियां को हिला कर रख दिया

10 June History In Hindi
x
Today 10 June History In Hindi: आज हम आज के इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

10 June History In Hindi: इतिहास चाहे देश का हो या दुनियां का। यह सभी पर बड़ा असर डालता है। आज हम आज के इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

  1. 10 जून 1246 को नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का इससे पहले दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया था।
  2. 10 जून 1786 चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूटने से एक लाख लोग मारे गए थे।
  3. 10 जून 1848 को न्यूयॉर्क और शिकागों के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ था।
  4. 10 जून 1940 को इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

  5. 10 जून 1946 को राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
  6. 10 जून 1967 को इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया था। जानकारी के अनुसार इस दौरान इजरायल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरुशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
  7. 10 जून 1971 को अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को समाप्त किया।
  8. 10 जून 1986 को भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी।
  9. 10 जून 2008 को 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।
  10. 10 जून 2019 को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया
Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story