Food

World Coconut Day : धार्मिक कार्यो के साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी है कोकोनट, जानिए कोकोनट मिल्कशेक बनाने की विधि

Manoj Shukla
2 Sep 2021 6:03 AM GMT
World Coconut Day : धार्मिक कार्यो के साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी है कोकोनट, जानिए कोकोनट मिल्कशेक  बनाने की विधि
x
भारत के कई हिस्सों में इसका अच्छी मात्रा में उत्पादन किया जाता हैं। कोकोनट का इस्तेमाल सेहत को तंदुरस्त बनाने के लिए कई तरह से किया जाता हैं।

World Coconut Day: दुनियाभर में आज कोकोनट डे मनाया जा रहा हैं। यह हर साल 2 सितम्बर को मनाया जाता हैं। कोकोनट धार्मिक कार्यो से लेकर सेहतमंद बने रहने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कोकोनट उत्पादन के मामले में भारत की गिनती अग्रणी देशों में की जाती है। भारत के कई हिस्सों में इसका अच्छी मात्रा में उत्पादन किया जाता हैं। कोकोनट का इस्तेमाल सेहत को तंदुरस्त बनाने के लिए कई तरह से किया जाता हैं। ऐसे में आज जब दुनियाभर में इस डे को सेलीब्रेट किया जा रहा हैं। तो हम आपको कोकोनट से तैयार एक रेसिपी के बारे में बताएंगे। जो स्वास्थ्य के लिए जितना लाभकारी हैं। उतना ही आसान इसे तैयार करना भी है। तो चलिए जानते हैं उस रेसिपी के बारे में।

कोकोनट मिल्क शेक

कोकोनट मिल्क शेक तैयार करना बेहद आसान हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको कुछ निम्न सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें टेंडर कोकोनट, कटा हुआ दो इंच का टुकड़ा आधा कप, टेंडर कोकोनट वाटर एक कप, शक्कर या शहद एक या दो बड़े चम्मच।

ऐसे करें तैयार

कोकोनट मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले टेंडर कोकोनट लें। इसे काटकर उसका पानी एक बाउल में रख लें। इसके बाद नारियल को काटकर उसके अंदर से नारियल को निकाले। फिर इस नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक ब्लेंडर लें। नारियल को स्लाइस करें। उसमें दूध व शहद डाल कर ब्लेंड करें। अब आपका ब्लेंडर मिल्क शेक बनकर तैयार करें।

Next Story