Food

Egg Makhni Recipe: ब्रेकफास्ट में एग मखनी आजमा कर देखिए लोगो आपकी तारीफे करते नहीं थकेंगे।

Egg Makhni Recipe: ब्रेकफास्ट में एग मखनी आजमा कर देखिए लोगो आपकी तारीफे करते नहीं थकेंगे।
x
Egg Recipes: अंडा मखनी(Egg Makhani ) बेहद कम समय में बन जाती है और बच्चे से लेकर बड़े तक इसे खाना बेहद पसंद करते हैं।

Egg Makhani Recipe, High Protein Diet: अंडा खाने वालो के लिए आज हम लाए है बेहद खास डिश है जिसे खाकर आप मस्त हो जायेंगे। हम आज की हम बात कर रहे हैं आज की अंडा मखनी रेसिपी (Egg Makhani Recipe) की, जो बेहद कम समय में बन जाती है और बच्चे से लेकर बड़े तक इसे खाना बेहद पसंद करते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए लिहाज से भी बिल्कुल नुकसान दे नहीं है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीके के बारे में।

अंडा मखनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Egg Makhani Ingredients)

4 मीडियम साइज उबले हुए अंडे

2 बिग स्पून फ्रेश क्रीम ,

1 टी स्पून धनिया पाउडर

1 ½ टी स्पून गरम मसाला पाउडर

3 लौंग की कली

20 कली लहसुन

2 बारीक कटी हरी मिर्च

जरूरत के अनुसार नमक

2 बिग स्पून कटी हरा धनिया

1 टी स्पून छोटा चम्मच मक्खन

1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

हाफ 1 इंच अदरक

1 बारीक कटा हुआ प्याज

,बारीक कटे टमाटर

जरूरत मुताबिक काली मिर्च

1 बिग स्पून शुद्ध घी।

बनाने की सहज रेसिपी (Egg Makhani Recipe)

लजीज अंडा मखनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको मिक्सर जार में अदरक हरी मिर्च और लहसुन का एक पेस्ट तैयार करना होगा।

एक बाद आपको एक पैन में घी गर्म करना होगा और इसमें प्याज डालकर इसके गोल्डन होने तक इसे भूनते रहें।

जब इसे आप अच्छे से भून ले तो इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट इसमें डाले और टमाटर डाल कर अच्छे से पकाएं।

जैसे ही सब कुछ अच्छे से मिल जाए तो इसमें आपको बारी-बारी करके हरी मिर्च ,गरम मसाला पाउडर ,धनिया नमक और काली मिर्च ऊपर दी गई मात्रा के अनुसार डालना होगा।

अब सब कुछ को अच्छे से भून ले और जब इसमें से तेल छोड़ने लगे और इसमें से सुगंध आने लगे ,तब तक इसे पकाते रहें।

आपको इसमें एक कप पानी डालना है और 5 मिनट तक पकने के लिए रख देना है।और जब आपको ग्रेवी के ऊपर तेल नजर आने लगे तो इसमें उबले हुए अंडे डालना है।

आपको महज 5 मिनट तक इसे पकाना और जब आपको लगे कि ये पक गया है ,तो इसके ऊपर से ही क्रीम और मक्खन के साथ ही हरी धनिया से गार्निश करके आप खुद और औरों को पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।

Monika Tripathi | रीवा रियासत

Monika Tripathi | रीवा रियासत

    Next Story