Food

Summer Tip: गर्मियों में इन सूखे मेवों को भिगोकर कम कर सकते हैं, हीट

Summer Tip: गर्मियों में इन सूखे मेवों को भिगोकर कम कर सकते हैं, हीट
x
सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में सेवन कम करना चाहिए।

Summer Tip: गर्मियों के मौसम में सूखे मेवों का सेवन कम किया जाता है क्योंकि उन की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के मौसम में ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। लेकिन, गर्म तासीर वाले मेवों का सेवन सही तरीके से करने से शरीर को काफी फायदा हो सकता है। सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं गर्मियों के मौसम में इनका सेवन भिगोकर किया जा सकता है, जिससे उनकी सारी गर्मी निकल जाती है। भीगने के बाद ड्राई फ्रूट्स को पचाना भी बहुत आसान होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में हमें कौन सेk ड्राई फ्रूट का सेवन भिगोकर करना चाहिए।

अंजीर:

गर्मियों के मौसम में अंजीर को रात को पानी में भिगोकर सुबह सेवन करना चाहिए। जिससे खून की कमी पूरी होती है एवं पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। अंजीर में जिंक, आयरन, मैग्नीशियम एवं मैग्नीज ऐसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

चिया सीड्स:

चिया सीड की तासीर ठंडी होती है। इनका सेवन करने के लिए एक चम्मच चिया सीड पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद आप इन्हें आइसक्रीम, शरबत और फालूदा जैसे डेजर्ट में मिलाकर सेवन करें।

मुनक्का:

मुनक्का का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। गर्मियों में मुनक्का का सेवन भिगोकर करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मुनक्का में फाइबर, आयरन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बादाम:

बादाम को भिगोकर सुबह इनका सेवन करना चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है।

अखरोट:

अखरोट में आयरन, कैल्शियम, कॉपर और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में अखरोट को भिगोकर सेवन करना चाहिए। अखरोट का सेवन करने से खांसी एवं कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story