Food

Mango Paratha Recipe: गर्मियों के मौसम में बनाएं, आम के पराठे

Mango Paratha Recipe: गर्मियों के मौसम में बनाएं, आम के पराठे
x
Mango Paratha Recipe: जैसे सर्दियों के मौसम में बथुआ एवं मेथी के पराठे, लेकिन क्या आपने कभी कुछ नया ट्राई किया है जैसा गर्मियों के मौसम में आम के पराठे यह सुनकर आपको थोड़ा यकीन नहीं होगा।

Breakfast Recipe: भारतीय लोगों को सुबह के नाश्ते में आलू एवं प्याज के पराठे खाना बहुत पसंद आते हैं। लेकिन अधिकतर पराठे मौसम के हिसाब से ही बनते हैं, जैसे सर्दियों के मौसम में बथुआ एवं मेथी के पराठे, लेकिन क्या आपने कभी कुछ नया ट्राई किया है जैसा गर्मियों के मौसम में आम के पराठे यह सुनकर आपको थोड़ा यकीन नहीं होगा। लेकिन आम के पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में आम के पराठे कैसे बनाते हैं बताएंगे।

आम का पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Mango Paratha Ingredients: आम का पराठा बनाने के लिए तेल, दो कप गेहूं का आटा, आधा आम का गूदा एवं स्वाद के अनुसार नमक की आवश्यकता होती है।

आम का पराठा बनाने की विधि

Mango Paratha Recipe: आम का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम का गूदा और दो चम्मच तेल डालकर आटे को गूंथ लें। इसके बाद आप इस आटे की लोई बनाकर इसके अंदर आम का गूदा भर दें। फिर आटे को रोटी की तरह आसानी से बेल लें। अब गैस पर तवा रखें और उसमें उस पर यह पराठा डालें। पराठे को दोनों तरफ से धीमी गैस पर सुनहरा होने तक सेकें। अब आपका आम का पराठा तैयार है। अब आप इसे अपने पसंद की चटनी के साथ गर्म-गर्म परोसें। इस पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें प्याज डालकर भी बना सकते हैं।

Next Story