Food

बाजार जैसी घर में बनाना चाहते है चॉकलेट आइसक्रीम तो अपनाएं यह ट्रिक

Manoj Shukla
25 Aug 2021 4:41 PM GMT
If you want to make chocolate ice cream at home like market, then follow this trick
x
आइसक्रीम कई लोगों को बेहद पसंद होती हैं। इसका सेवन ये लोग बड़े चाव से करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बाजार जैसी आइसक्रीम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

Homemade Chocolate Ice Cream : आइसक्रीम आज हर मौसम में बाजार में उपलब्ध रहती हैं। जिसका लोग सेवन बड़े चाव से करते हैं। आइसक्रीम कई लोगों की फेवरेट डिश में से एक है। आइसक्रीम के कई फ्लेवर आज के समय में बाजार में उपलब्ध हैं। सबकी अपने फेवरेट फ्लेवर होते हैं। ऐसे में आज हम आपको आइसक्रीम का चॉकलेट फ्लेवर बनाने की विधि शेयर करने जा रहे हैं। जिसे घर पर तैयार करना बेहद आसान हैं। बस इसे तैयार करने के लिए आपको कुछ जरूरी सामग्री कलेक्ट करना होगा। तो चलिए जानते हैं चॉकलेटी आइसक्रीम तैयार करने की विधि।

सामग्री

चॉकलेटी आइसक्रीम बनाने के लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। जिसमें ढाई कप क्रीम दूध, एक चम्मच कस्टर्ड पाउडर, दो चम्मच कोको पाउडर, एक कप शक्कर, आधा चम्मच वनीला एसेंस, आधा कप क्रीम, गार्निश के लिए चोरी व नट्स।

ऐसे करें तैयार

चॉकलेटी आइसक्रीम को तैयार करने के लिए सबसे पहले शक्कर, दूध में कस्टर्ड पाउडर, कोको पाउडर को मिलाएं। बचे हुए दूध को अच्छी तरह से गर्म कर लें। जब यह उबलने लगे तो कस्टर्ड मिक्सचर को एड करें। फिर इसे अच्छी तरह उबालते रहे और इसे चलाते रहे। जब इसकी मात्रा कुछ कम हो जाए तो गैस को धीमा करें और कुछ देर बाद गैस को बंद कर दें। जब यह ठण्डा हो जाए तो इसमें क्रीम व वनीला एसेंस डाले फिर किसी एयर टाइट कंटेनर में इसे बंद कर दें। थोड़ी देर तक इसे फ्रिज करने के बाद ब्लेंडर में पेस्ट बनाएं जिससे आइक्रिस्टल जमा हो तो हट जाएं। इसके बाद फिर उसे कंटेनर में इसे बंद कर दें। थोड़ी देर बाद इसे फिर से ब्लेंड करें। इसके बाद दो घंटे तक इसे जमाएं और सर्व के समय से चेरी एवं नट्स से गार्निश करें।

Next Story