Food

Dahi Chutney Recipe: घर पर आसानी से बनाएं बिरयानी के साथ सर्व की जानें वाली! दही वाली हरी चटनी

Dahi Chutney Recipe: घर पर आसानी से बनाएं बिरयानी के साथ सर्व की जानें वाली! दही वाली हरी चटनी
x
Dahi Chutney Recipe: खाने का स्वाद बनाने के लिए चटनी को अलग-अलग तरह से, अलग-अलग प्रकार की चीजों से बनाया जाता है।

How to make Yogurt Chutney: भारतीय खाने में चटनी का बहुत अधिक महत्व होता है। खाने का स्वाद बनाने के लिए चटनी को अलग-अलग तरह से, अलग-अलग प्रकार की चीजों से बनाया जाता है। अधिकतर चटनियों को हम आसानी से घर पर बना लेते है ओर उनका स्वाद भी काफी लजीज होता है। लेकिन हम घर पर बिरयानी (Biryani) के साथ खाई जाने वाली दही की हरी चटनी (Dahi chutney) नहीं बना पाते हैं। अनेकों बार बनाने पर भी कुछ न कुछ गड़बड़ी के कारण स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में होटल में मिलने वाली बिरयानी के साथ दही की हरी चटनी को घर पर आसानी से कैसे बनाते हैं बताएंगे।

आवश्यक सामग्री (Dahi Chutney Ingredients)

होटल में मिलने वाली बिरयानी के साथ दही की हरी चटनी को बनाने के लिए फ्रेश हरा धनिया, हरा पुदीना, दही, हरी मिर्ची, नमक, भुना हुआ जीरा, अदरक और चाट मसाला इत्यादि की आवश्यकता होती है।

बनाने की विधि (Dahi Chutney Recipe)

होटल वाली दही की हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप दही को एक सूती कपड़े में बांधकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से दही से सारा पानी निकल जाएगा। जिससे दही गाढ़ा हो जाएगा। उसके बाद आप हरे धनिया, पुदीना, हरी मिर्ची एवं अदरक को अच्छे से धो लें और फिर मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें। इसको ठीक उसी तरह बनाए जैसे आप रोजाना की चटनी बनाते हैं।

उसके बाद दही के तैयार होने पर उसको भी ब्लेंडर में हरी चटनी के साथ मिक्स करें। इसमें भुना हुआ जीरा, नमक और चाट मसाला भी डालें फिर स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें। अब इसे एक साफ बर्तन में निकालें और फिर ठंडा होने के लिए इसे फ्रिज में रखें। अब आपकी होटल वाली स्टाइलिश दही चटनी तैयार है। ठंडा होने के बाद इसे बिरयानी के साथ सर्व करें।

Next Story