Food

Guava Pickle Recipe: अमरुद का अचार खाने में काफी लजीज जानिए बनाने की विधि

Guava Pickle Recipe: अमरुद का अचार खाने में काफी लजीज जानिए बनाने की विधि
x
Guava Pickle Recipe: अमरुद का फल के रूप में सेवन तो करने के अलावा कुछ लोग इससे खास तरह की रेसिपी (Guava) भी बनाते हैं।

Guava Pickle Making At Home: अमरुद (Guava) को सेहत का पिटारा कहा जाता है। ये कई तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसे हम इसे हम फल के रूप में तो सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोग इससे खास तरह की रेसिपी (Guava) भी बनाते हैं। जैसे कि अमरूद की चटनी (Guava Chutney) ये भारत के कई हिस्सों में लोग बहुत पसंद की जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद की चटनी के अलावा इससे एक और खास रेसिपी बनती है। उसका नाम है अमरूद का अचार इस रेसिपी के बारे में शायद बेहद कम लोग जानते हैं तो चलिए जानते हैं। अमरूद का अचार (Guava Pickle) बनाने के लिए किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है और ये कैसे बनाया जाता है?

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Guava Pickle)

4 अमरूद मीडियम साइज 3-4 टुकड़ों में कटा हुआ

½ कप तिल का तेल

नमक जरूरत के अनुसार

1 छोटा चम्मच सरसो का बीज

1 छोटा चम्मच जीरा

½ हल्दी चम्मच पाउडर

1 चम्मच चीनी

1चम्मच सौंफ

½ चम्मच मेथी दाना

1 छोटा चम्मच हींग

बनाने की सहज विधि (Guava Pickle Recipe):-

अमरूद का अचार बनाने के लिए हाउसवाइफ को सबसे पहले अमरुद के पतले छिलके को निकाल लेना चाहिए। फिर इसको कई टुकड़ों में काट लेना चाहिए।

इसके बाद एक कड़ाही गर्म कर लेना चाहिए। जैसे ही कढ़ाई गर्म हो जाए इसमें विभिन्न मसालों को डालकर 1 से 2 मिनट तक भून लेना है।

इसके ठीक बाद कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। और फिर मिक्सर जार में डालकर बेहद बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लेना है।

आगे की कड़ी में आपको तेल लेकर इसे गर्म होने के लिए रख देना है, जैसे ही तेल गरम हो जाए इसी में आपको अमरूद के टुकड़ों को डालकर 6 से 8 मिनट तक पकाना होगा।

इसके बाद इसमें आपको बारी -बारी करके पिसा हुआ मसाला और अचार का मसाला अच्छे से मिलाना है।

अंतिम कड़ी में आपको आज पर 3 से 5 मिनट के लिए रुकना है जैसे ही ये पक जाए इसके बाद गैस को बंद कर देना है

और ठंडे होने तक का इंतजार करना है ।इस तरह आपका जायकेदार अमरूद का अचार तैयार हो गया है। आपको इसे एयर टाइट जार में रख ले या फिर किसी फ्रिज में रख दे। इसे आप एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story