एंटरटेनमेंट

हिना खान ने योग करते हुए किया फोटो पोस्ट, ट्रोलर ने कहा- नमाज पढ़ो, अल्लाह खुश होंगे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:24 AM IST
हिना खान ने योग करते हुए किया फोटो पोस्ट, ट्रोलर ने कहा- नमाज पढ़ो, अल्लाह खुश होंगे
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली: पूरे दुनिया में आज योग दिवस मनाया जा रहा है. भारत भी पूरे उत्साह के साथ योग दिवस मना रहा है. राजनीति जगत, फिल्म जगत से लेकर खेल जगत से जुड़े सेलिब्रिटी योग करते हुए अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

छोटे परदे की फेमस अभिनेत्री हिना खान ने योग करने की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप सांस लेते हैं, कोई आपकी शांति चुरा नहीं सकता... आइये इस दुनिया को अच्छी ऊर्जा दें.'

हिना खान के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. किसी ने कहा नमाज पढ़ लो, योग की जरुरत नहीं पड़ेगी तो किसी ने कहा कि इस से कुछ नहीं होगा, नमाज पढ़ो अल्लाह खुश होंगे.

हालांकि बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जो हिना खान को सपोर्ट कर रहे कर रहे हैं. जिसके कारण हिना खान का कमेंट बॉक्स ट्रोल करने वालों और सपोर्ट करने वालों के बीच जंग का मैदान बन गया है.

आपको बता दें कि पूरे भारत में योग दिवस के दिन हजारों जगहों पर कार्यक्रम हुए. स्कूली बच्चों से लेकर सियाचिन में तैनात जवानों ने आज योग किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज 50 हजार लोगों के साथ देहरादून में योग किया.

Next Story