
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- हमशक्ल की फोटो शेयर...
हमशक्ल की फोटो शेयर करके बोले इमरान हाशमी, कौन है ये चीटर जिसने मेरा लुक कॉपी किया

इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म ‘चीट इंडिया’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से अपने हमशक्ल की चार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है... Who’s this cheater !! trying to copy me look ! #NakalMeinHiAkalHai #CheatIndia #doppelganger
emraan hashmi ✔ @emraanhashmi Who's this cheater !! trying to copy me look ! #NakalMeinHiAkalHai #CheatIndia #doppelganger
6,304 7:24 PM - Sep 5, 2018 747 people are talking about this Twitter Ads info and privacy पाकिस्तान में रहता है हमशक्ल: सूत्रों के मुताबिक यह हमशक्ल फिल्म में उनके साथ शूटिंग कर रहा है। इसका नाम मजदक जान है जो कि सियालकोट,पाकिस्तान का रहने वाला है। एक इंटरव्यू में मजदक ने कहा था, 'मुझे बहुत अच्छा लगता है जब लोग मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते हैं, मैं स्टार न होते हुए भी स्टार बन गया हूं।'
अगले साल आएगी फिल्म: एजुकेशन सिस्टम में हो रहे स्कैम पर बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में इमरान के अपोजिट श्रेया धनवंतरी होंगी।




