एंटरटेनमेंट

मम्मी नहीं करीना को ये कहकर बुलाती हैं सारा अली खान, इतने में बिकती है तैमूर की एक फोटो

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:32 AM IST
मम्मी नहीं करीना को ये कहकर बुलाती हैं सारा अली खान, इतने में बिकती है तैमूर की एक फोटो
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुंबई. करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 6 के चौथे एपिसोड की गेस्ट सारा अली खान और सैफ अली खान थे। इस एपिसोड में सारा अली खान ने अपनी सतौली मां करीना कपूर खान के साथ रिलेशन पर भी बात की। सारा ने कहा कि वह कभी खुशी कभी गम में उनके करैक्टर पू से काफी प्रभावित थीं।

सारा अली खान ने बताया कि वह जब छोटी थी तब उन्होंने करीना कपूर को पू वाले अवतार में देखा था। सारा कहती हैं कि वह कभी भी अनकंफर्टेबल नहीं हुई थीं। सारा कहती हैं- मुझ पहले से ही सभी चीज क्लीयर थी। हमारे बीच किसी भी बारे मे कोई कनफ्यूजन नहीं था। करीना ने मुझसे कहा है कि तुम्हारी मां हैं जो बहुत अच्छी हैं। हम हमेशा दोस्त की तरह रहेंगे। करीना चाहती हैं कि मैं उसे के या करीना ही कहूं।

सारा के मुताबिक- अब्बा ने कहा कि करीना तुम्हारी स्टेप मॉम हैं। ऐसे में तुम उसे छोटी मां कहकर बुलाया करो। सारा कहती हैं कि मुझसे छोटी मम्मी सुनकर करीना काफी गुस्सा हो जाएंगी।

इतने में बिकती है तैमूर की फोटो कॉफी विद करण में तैमूर की सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज पर भी बात हुई। सैफ ने कहा कि तैमूर की एक फोटो शायद 1500 रुपए में बिकती है। करण इस पर कहते हैं कि शायद तैमूर के रेट काफी ज्यादा हैं। सैफ कहते हैं कि ये बात उन्हें उनके ससुर रणधीर कपूर ने बताई है। करण कहते हैं कि तैमूर की फोटो का रेट बाकी किसी भी सुपरस्टार से ज्यादा होगा।

सारा कहती हैं कि आपको रेट शब्द कहना बंद नहीं करना चाहिए। इस पर करण कहते हैं कि हर सेलेब्रिटी की फोटो का एक रेट कार्ड होता है। तुम्हारा भी एक रेट कार्ड है।

शादी के दिन लिखा था नोट सैफ अली खान ने शो के होस्ट करण जौहर को बताया- उन्होंने शादी के दिन अमृता सिंह को लेटर लिखा था। इस लेटर में उन्होंने अमृता सिंह को उनको आगे की लाइफ के लिए शुभकामनाएं दी थी।

सैफ ने बताया कि लेटर को भेजने से पहले करीना ने उसे पढ़ा भी था। सैफ ने कहा कि करीना काफी सपोर्टिव थीं। सैफ कहते हैं कि उन्होंने सारा को फोन कर इसके बारे में कहा था। सारा ने सैफ और करीना की शादी के बारे में कहा कि- मां अमृता सिंह ने ही मुझे इस शादी के लिए तैयार किया था।

Next Story