एंटरटेनमेंट

नहीं रहीं मशहूर अभिनेता राजकपूर की पत्नी, आज सुबह ली अंतिम सांस, रीवा में पली बढ़ी थी कृष्णा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:31 AM IST
नहीं रहीं मशहूर अभिनेता राजकपूर की पत्नी, आज सुबह ली अंतिम सांस, रीवा में पली बढ़ी थी कृष्णा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

लेजंड फिल्ममेकर और दिवंगत ऐक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। रीवा से उनका काफी लगाव था, उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी तक रीवा से हुई। इसी वर्ष उनके नाम पर बने कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम का उदघाटन कपूर फैमिली द्वारा रीवा आकर किया गया था।

ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर की जानकारी सबसे पहले बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन और बिज़नसमैन सुहेल सेठ ने ट्विटर पर शोक संदेश के साथ दी है।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीय पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कृष्णा राज कपूर ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी और उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं और ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें मशहूर दिवंगत अभिनेता राजकपूर का विवाह 1946 में रीवा में कृष्णा के साथ सम्पन्न हुआ था, उस वक़्त पुलिस अधीक्षक निवास में उनका विवाह हुआ, उसी स्थान पर कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम बनाया गया है, जिसका उदघाटन करने रणधीर कपूर, प्रेम चोपड़ा, अनु कपूर समेत कई अभिनेता एवं कलाकार रीवा आए थें, रीवा में कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम मंत्री राजेंद्र शुक्ल की देन में से एक है।

Next Story