एंटरटेनमेंट

ईद के बाद अब दीवाली और क्र‍िसमस को भुनाने की तैयारी में सलमान खान, दबंग 3 की रिलीज की आई खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:31 AM IST
ईद के बाद अब दीवाली और क्र‍िसमस को भुनाने की तैयारी में सलमान खान, दबंग 3 की रिलीज की आई खबर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुंबई. लंबे समय से फ्लोर पर आने का इंतजार कर रही है सलमान खान की फ‍िल्‍म दबंग 3 के बारे में ऐसरी खबर आ गई है, जो उनके फैंस को रोमांच‍ित कर देगी। ये खबर दबंग 3 की रिलीज को लेकर है। सलमान खान के भाई अरबाज खान के मुताब‍िक, दबंग 3 अगले साल के अंत में रिलीज होगी। इससे साफ है कि अब सलमान खान ईद के अलावा अगले साल दीवाली और क्र‍िसमस को भुनाने की तैयारी में हैं।

अपनी आगामी फिल्म 'जैक एंड दिल' की रिलीज की तैयारी में जुटे अभिनेता अरबाज खान का कहना है कि उनका लक्ष्य उनके प्रोडक्शन में बनने वाली अगली फिल्म 'दबंग 3' को अगले साल के अंत में रिलीज करने का है। 'दबंग 3' के संबंध में अरबाज ने बुधवार को यहां कहा, "दबंग 3 पर बहुत सारा काम किया जा चुका है। हमने फिल्म की कहानी को लगभग पूरा कर लिया है। हमने फिल्म के लिए कास्ट और तकनीशियनों को भी लगभग अंतिम रूप दे दिया है। अब हम फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं, जहां हम गानों के चुनाव को अंतिम रूप देंगे। हम फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनिंग को शुरू करेंगे और उसके बाद हम लोकेशन की रेकी करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत में शुरू करेंगे। हमारा लक्ष्य और आशा है कि हम अगले साल के अंत तक फिल्म को रिलीज करने में सक्षम होंगे।" दबंग 3 शुरू होने जा रही है और अरबाज़ का मानना है कि पिछले दो पार्ट की तरह ये भी ब्लॉकबस्टर होगा क्योंकि दबंग अब एक ब्रांड बन चुका है।

बता दें क‍ि इस फ‍िल्‍म की स्‍क्र‍िप्‍ट कई बार बदली गई है, लेक‍िन अब सब फाइनल हो चुका है यह फिल्म दबंग का प्रीक्वल होगी। ज‍िसमें चुलबुल पांडे के चुलबुल पांडे बनने से पहले की कहानी द‍िखाई जाएगी। चुलुबुल पांडे कैसा था और वो पुलिस ऑफिसर कैसे बना, उसके और उसके परिवार के बीच ऐसे संबंध क्यों थे ये सब इस फ‍िल्‍म में द‍िखाया जाएगा।

Next Story