एंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार, आलिया से लेकर दीपिका, कैटरीना तक भारत में नहीं डाल सकते वोट, जानिए वजह...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
अक्षय कुमार, आलिया से लेकर दीपिका, कैटरीना तक भारत में नहीं डाल सकते वोट, जानिए वजह...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली: इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है. हाल ही में पहले चरण की वोटिंग भी की जा चुकी है और अब दूसरे चरण की तैयारियां भी जोरों पर है. वोटिंग को लेकर देशभर में जागरुकता भी फैलाई जा रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं कि मतदान जरूर करें, लेकिन इन सितारों में कुछ ऐसे बी नाम हैं जो खुद भारत में वोट नहीं कर सकते हैं. बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं, जो भारत में चुनाव के वक्त वोट नहीं डाल सकते हैं.

अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक भी हैं यह बात आपको हैरान जरूर कर सकती है कि जो सितारे खुद अपने फैन्स को अपना कीमती वोट डालने की सलाह दे रहे हैं वह खुद भारत में वोट नहीं कर सकते. अक्षय कुमार जिन्होंने कई देशभक्ति फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में जबरदस्त जगह बनाने में सफलता हासिल की है. वह एक ऐसे हिंदुस्तानी हैं जिनके चाहने वालों की कमी भारत में नहीं है, इसके बावजूद वह चुनावों में वोट नहीं डाल सकते. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी वजह है कि अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक भी हैं.

आलिया के पास ब्रिटिशि सिटीजनशिप है वहीं, बात आलिया भट्ट की करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म 'राजी' के लिए देशभर में काफी सराहा गया था. इस फिल्म में उन्होंने एक इंडियन एजेंट का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान जाकर वहां कि गुप्त जानकारी भारत को देने का काम करती है. फिल्म 'राजी' ने आलिया को एक मजबूत एक्ट्रेस के रूप में पेश किया था. देशभर में आलिया के भी चाहने वालों की कमी नहीं है, लेकिन आप यह जानकर भी हैरानी होगी कि आलिया भट्ट भी भारत में वोट नहीं डाल सकतीं. दरअसल, आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश सिटीजनशिप हासिल किए हुए हैं. वहीं आलिया के पास भी ब्रिटिशि सिटीजनशिप है.

दीपिका और कैटरीना भी नहीं डाल सकतीं वोट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी भारत में वोट नहीं डाल सकतीं. भारत में रहने के बावजूद भी दीपिका पादुकोण Danish citizen हैं. वहीं, बात कैटरीना कैफ की करें तो कैटरीना के पासपोर्ट में भी उनकी सिटीजनशिप ब्रिटिश की है. ऐसे में ये दोनों एक्ट्रेस भारत में वोट नहीं कर सकतीं.

Next Story