एंटरटेनमेंट

Women's Day 2021 : महिला दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो, पति से कुछ यूं नाराजगी जताती आई नजर

Manoj Shukla
8 March 2021 3:03 PM IST
Womens Day 2021 : महिला दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो, पति से कुछ यूं नाराजगी जताती आई नजर
x
Women's Day 2021 :  दुनियाभर में आज महिला दिवस (Woman's Day) की धूम हैं। 8 मार्च (8 March 2021) का दिन महिलाओं के लिए समर्पित है। ऐसे में बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं।

Women's Day 2021 : दुनियाभर में आज महिला दिवस (Woman's Day) की धूम हैं। 8 मार्च (8 March 2021) का दिन महिलाओं के लिए समर्पित है। ऐसे में बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में वह अपने पति की शिकायत करती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा वीडियो में अपने पति से बेहद नाराज नजर आ रही हैं।

उनकी शिकायत है कि आप इतने दिन बाद कहां थे और क्यों इतने दिन बाद मिले। तो पति भी उनकी शिकायत बड़े ध्यान से सुनते हैं और फिर जवाब देते हैं। शिल्पा का यह फनी एवं रोमेंटिक वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा हैं। एक्ट्रेस के फैंस जमकर अपना इस वीडियो में रिएक्शन दे रहे हैं। शिल्पा का यह अंदाज लोगों का जमकर दिल जीत रहा हैं।

दरअसल शिल्पा (Shilpa Shetty) अपने एक वीडियो को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसमें वह फिल्मी गीत मुझे तुमसे है कितने गिले गाने पर जोरदार परफार्म कर रही हैं। सामने उनके पति की तस्वीर हैं। जिसमें वह पति की शिकायत करती हुई नजर आ रही हैं। तो पति भी बेहद रोमेंटिक अंदाज में उनकी शिकायत को दूर करते हुए नजर आए। शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि महिला दिवस पर छोटी से विनती। चलो इस सम्मानित एवं अच्छे दिन को मनाते हैं।

आगे वह अपने पति की जमकर तारीफ में ढेर सारे वर्ड लिखती हैं। शिल्पा (Shilpa Shetty) का यह रोमेंटिक वीडियो लोगों का ध्यान खूब अपनी ओर खींच रहा हैं। हर कोई उनके इस वीडियो जमकर पसंद कर रहा हैं। वीडियो में शिल्पा का रिएक्शन देखने लायक हैं। इस वीडियो राजकुंद्रा ने अपने इस्ताग्राम एकाउंट से शेयर किया हैं। तो वहीं शिल्पा से भी अपने एकाउंट से इस वीडियो को शेयर की है।

शिल्पा (Shilpa Shetty) के इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि शिल्पा एवं राजकुद्रा बाॅलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया में अपनी एक्टिविटी से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही महिला दिवस पर शिल्पा का यह वीडियो उनके फैंस का खूब ध्यान उनकी ओर खींच रहा है।

Hema Malini ने लगवाई कोविड-19 की वैक्सीन, एक दिन पहले सैफ लगवा चुके हैं यह वैक्सीन

अनुपम खेर ने जन्मदिन के दिन दिखाया फनी अंदाज, देखें वीडियो

मुम्बई सागा से जुड़ा गुलशन ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो, कहा मिलते है 19 मार्च को सिनेमा हाल में

Next Story