
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- क्या बिगबॉस 14 में...
एंटरटेनमेंट
क्या बिगबॉस 14 में भोजपुरी तड़का लगाएंगी आम्रपाली दुबे ?
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:01 PM IST

x
क्या बिगबॉस 14 में भोजपुरी तड़का लगाएंगी आम्रपाली दुबे ?मुंबई । सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ
क्या बिगबॉस 14 में भोजपुरी तड़का लगाएंगी आम्रपाली दुबे ?
मुंबई । सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, खेसारी लाल, संभावना सेठ, मोनालिसा जैसे कई भोजपुरी सितारें नजर आ चुके हैं। इस बार बिग बॉस 14 में भोजपुरी का कौन सा सितारा घर के अंदर जाने वाला है। इसकी चर्चा तेज हो गई है इस बार आम्रपाली दुबे के नाम की चर्चा बनी हुई है। गौरतलब है कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक सबसे पसंदीदा जोड़ी है। ये जोड़ी अक्सर अपने डांस से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते रहते हैं।जब अजय देवगन के साथ किस सीन पर करीना कपूर बोली, मै अजय को किस नहीं कर सकती…
आम्रपाली दुबे ने यूपी के भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हैं। अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली। बिग बॉस 14 की बात करें तो कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए शो के मेकर्स सारी सावधानियां और गाइडलाइंस फॉलो कर रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि शो में एंट्री से पहले सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रतिभागियों को शो में भाग लेने की इजाजत दी जाएगी।ये है सैमसंग का सबसे सस्ता SMART PHONE, जानिए FEATURES
QUAD CAMERA के साथ रिलीज़ हुआ OPPO F17 PRO, जानिए FEATURES
[signoff]Next Story




