एंटरटेनमेंट

जब Anushka Sharma के खातिर पत्रकार पर भड़क उठे थे विराट कोहली, दी थी जमकर गालियां

Manoj Shukla
11 Aug 2021 5:47 AM GMT
जब Anushka Sharma के खातिर पत्रकार पर भड़क उठे थे विराट कोहली, दी थी जमकर गालियां
x
विराट कोहली को मैदान में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं। लेकिन एक बार वह अनुष्का के लिए मैदान के बाहर आक्रामक हो गए थे। जिसे देख हर कोई दंग रह गया था।

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शाहरूख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। अनुष्का की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दी। करियर के पीक पर रहते हुए उन्होंने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। इस दौरान दोनों सितारे जमकर सुर्खियों में रहे। विराट कोहली को मैदान में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं। लेकिन एक बार वह मैदान के बाहर अनुष्का के लिए इतने आक्रामक हो गए कि हर कोई दंग रह गया।


यह पूरा वाक्या साल 2015 में हुआ। जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में एक इंडियन पत्रकार को गालियां दी। दरअसल वर्ल्ड कप 2015 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम मर्डोक यूनिर्वसिटी स्पोर्ट्स ओवल में अभ्यास कर रही थी। इसी दरम्यान विराट चेजिंग रूम के समीप पहुंचे और जोर-जोर से एक शख्स को गालियां देने लगे। पहले किसी को समझ में नहीं आ रहा था विराट गालियां किसे दे रहे हैं। थोड़ी ही देर में विराट ने पत्रकार की ओर इशारा किया। जिस पर पत्रकार ने पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। वह एक सीनियर क्रिकेटर हैं। लिहजा गालियां देना उन्हें शोभा नहीं देता। पत्रकार की यह बातें सुनकर कोहली और भड़क उठे।

इस दौरान टीम के बॉलिंग कोच भारत अरूण एवं मीडिया मैनेजर आरएस बाबा विराट के समीप पहुंचे और उन्हें शांत कराया। विराट ने उस समय अनुष्का एवं उनके बारे में छपी एक खबर की बात कही थी। जिस पर पत्रकार ने बताया कि उन्होंने यह खबर नहीं छापी। ऐसे में विराट को यह एहसास हुआ कि उन्होंने फालतू में गाली दे दी। बाद में अपने इस व्यवहार के लिए उन्हें पछतावा भी हुआ और उन्होंने पत्रकार से माफी भी मांगी। पूरे मामले में बीसीसीआई ने विराट को इस तरह के बर्ताव के लिए वॉर्निंग दी थी।

बता दें कि विराट एवं अनुष्का इसी साल पैरेंट्स बने हैं। विराट इन दिनों इग्लैंड के दौरे पर हैं। जहां उनकके साथ बेटी वामिका एवं अनुष्का भी हैं।

Next Story