एंटरटेनमेंट

जब इन सेलेब्स के बयान से मचा बवाल, शाहिद ने करीना को कह दिया था भैंस तो, सलमान ने...

Manoj Shukla
7 Aug 2021 11:23 AM GMT
जब इन सेलेब्स के बयान से मचा बवाल, शाहिद ने करीना को कह दिया था भैंस तो, सलमान ने...
x
बॉलीवुड सेलेब्स भी कई मौकों पर ऐसा बयान दे चुके है जिसके चलते इन्हें कई बार विवादों का सामना करना पड़ा है।

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अपने स्टाइल एवं अभिनय के चलते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन कई बार ये सेलेब्स ऐसी बातें बोल जाते हैं जो इनके फैंस को रास नहीं आती हैं। ऐसी कुछ बातें शाहिद कपूर एवं सलमान खान बोलकर विवादों में फंसे चुके हैं। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। तो चलिए जानते हैं इन स्टारों के द्वारा दिए गए विवादित बयानों के बारे में।


शाहिद कपूर बॉलीवुड फिल्मों के फेमस अभिनेता हैं। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। शाहिद की जोड़ी बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसों के साथ जम चुकी हैं। शाहिद की बीते दिनों कबीर सिंह फिल्म रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने विवादित बयान देकर जमकर बवाल मचाया था। उन्होंने करीना को आड़े हाथों लेकर कहा था कि वह जल्द ही एक भैंस के साथ काम करने वाले हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या उनका करीना के साथ दोबारा काम करने का मन है। तो शाहिद ने जवाब देते हुए कहा था कि मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगा। मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में अगर निर्माता चाहता है कि मैं गाय या भैंस के साथ रोमांस करूं, तो मैं ऐसा करूंगा। क्योंकि मेरा यह काम है।


सलमान ने दिया था यह बयान

सलमान खान को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता हैं। उनकी हर फिल्मों 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेती हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म थी सुल्तान। फिल्म रिलीज हुई तो जबदस्त हिट साबित हुई। फिल्म में सलमान एक रेसलर की भूमिका में नजर आए। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान एक विवादित बयान दे दिया था। जिसके बाद जमकर बवाल मचा था। सलमान ने कुश्ती रिंग में पहलवानों से लड़ने के दौरान अपपने शारीरिक दर्द को बयां करते हुए कहा था कि मेरे शरीर में दर्द एक रेप पीड़िता की तरह महसूस हो रहा है। सलमान का यह बयान सामने आते ही जमकर बवाल मचा था।

Next Story