एंटरटेनमेंट

जब एक्ट्रेस Kriti Kharbanda की बिना इजाजत लड़के ने खींच ली तस्वीर, फिर एक्ट्रेस ने सिखाया था ऐसा सबक, अब वो लड़का..

Manoj Shukla
20 July 2021 12:18 PM GMT
जब एक्ट्रेस Kriti Kharbanda की बिना इजाजत लड़के ने खींच ली तस्वीर, फिर एक्ट्रेस ने सिखाया था ऐसा सबक, अब वो लड़का..
x
एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की अपकमिंग फिल्म 14 फेरे का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की अपकमिंग फिल्म 14 फेरे का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म 14 फेरे का इन दिनों कृति प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने कालेज के दिनों का एक किस्सा शेयर किया हैं। कृति ने बताया कि जब वह कॉलेज में थी तो एक लड़के ने उनकी बिना इजाजत के उनकी तस्वीर खींच ली। जिसे उन्होंने सबक भी सिखाया था। लेकिन इत्तिफाक से वह लड़का आज उनका जीजा बन गया है।

जब एक्ट्रेस Kriti Kharbanda की बिना इजाजत लड़के ने खींच ली तस्वीर, फिर एक्ट्रेस ने सिखाया था ऐसा सबक, अब वो लड़का..

कृति ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ को एक इंटरव्यू में बताया कि वह कॉलेज के टाइम में रैगिंग लिया करती थी। कॉलेज में उनकी छवि गुंडी टाइप लड़की की हुआ करती थी। इसी दरम्यान वह लड़कों के एक कार्यक्रम में पहुंची थी। जहां एक लड़के ने उनकी बिना इजाजत के उनकी तस्वीर खींच ली। वह लड़के के पास गई और फोन देने को कहा। लड़के ने उन्हें फोन दे दिया। कृति (Kriti Kharbanda) बताती है कि उस समय कैमरे वाले फोन की शुरूआत ही हुई थी। लिहाजा उन्होंने उस लड़के के फोन को लेकर स्कूल के हेडमास्टर को दे दिया। साथ ही उस लड़के को हिदायत दी कि ऐसा दोबारा कभी मत करना।

वहीं लड़का बन गया जीजा

कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) आगे बताती है कि इस वाक्ये के 5-6 साल बाद वह अपनी फ्रेंड की शादी में पहुंची। जहां उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को शादी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि ये लड़की कौन हैं। तो दुल्हन यानी कि मेरी दोस्त ने दूल्हे को जवाब दिया कि यह वही लड़की है जिसने स्कूल में तुम्हारा फोन छीन लिया था। एक्ट्रेस कहती है कि दूल्हा उन्हें न पहचानने की एक्टिंग कर रहा था, तो वहीं दूसरी ओर शर्मिंदगी भी महसूस कर रहा था। एक्ट्रेस कहती है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस लड़के से उनका पंगा हुआ था, आगे चलकर वह उनका जीजा बन जाएगा।

जब एक्ट्रेस Kriti Kharbanda की बिना इजाजत लड़के ने खींच ली तस्वीर, फिर एक्ट्रेस ने सिखाया था ऐसा सबक, अब वो लड़का..

फोन दिलवाने की थी मिन्नतें

एक्ट्रेस कृति (Kriti Kharbanda) बताती है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ही उस लड़के व उनकी दोस्त का चक्कर शुरू हुआ था। लड़के ने उनकी दोस्त से फोन दीलवाने मिन्नते भी की थी। लेकिन दोस्त ने यह कहते हुए फोन नहीं दिलवाने की बात कही कि वह लड़की गुंडी टाइप की हैं। मैं उससे तुम्हे फोन नहीं दिलवा सकती।

Next Story