एंटरटेनमेंट

जब एक फीमेल फैंस को Akshay kumar बन Shahrukh khan ने दिया था आटोग्राफ, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

Manoj Shukla
27 Aug 2021 3:03 AM GMT
जब एक फीमेल फैंस को Akshay kumar बन Shahrukh khan ने दिया था आटोग्राफ, पढ़िए दिलचस्प किस्सा
x
शाहरूख खान की दुनियाभर में तगड़ी फैंस फालोइंग है। वह फैंस का दिल रखने के लिए एक बार अक्षय कुमार बन फीमेल फैंस को ऑटोग्राफ दिया था।

मुम्बई। शाहरूख खान (Shahrukh khan) को बॉलीवुड का किंग खान यूं नहीं कहा जाता। उनकी दुनियाभर में करोड़ों में फैंस फालोइंग हैं। वह फैंस का दिल रखने के लिए कई बार कुछ ऐसा कर चुके हैं जिससे एक्टर की जमकर चर्चा हुई। शाहरूख ने एक बार कुछ ऐसा ही एक फीमेल फैंस के लिए किया। जिसका खुलासा उन्होंने एक चैट शो में किया था।

दरअसल साजिद नाडियाडवाला एवं रितेश देशमुख का शो यारो की बारात का एक पुराना वीडियो क्लिप इनदिनों सुर्खियों में हैं। यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरूख बताते हैं कि एक बार वह फीमेल फैंस का दिल रखने के लिए अक्षय कुमार बनकर उन्हें आटोग्राफ दे दिया था। वीडियो में शाहरूख खान एवं अनुष्का शर्मा बतौर गेस्ट शो में नजर आ रहे हैं।

शो में शाहरूख (Shahrukh khan) ने बताया कि एक बार वह एयरपोर्ट पर थे। उनकी फ्लाइट मिस होने वाली थी। लेकिन इसी दरम्यान एक फीमेल फैंस आटोग्राफ के लिए जिद पर अड़ गई। शाहरूख बताते हैं कि वह दौड़कर पहुंचे और चेकइन किया। इस दौरान उन्होंने एक फीमेल फैंस को आटोग्राफ दिया। जिस पर महिला फैंस ने कहा कि धन्यवाद अक्षय कुमार, आई लव यूं।

शाहरूख (Shahrukh khan) आगे बताते हैं कि वह महिला फैंस उन्हें अक्षय कुमार समझ रही थी। लिहाजा उन्होंने उनका दिल रखने के लिए शाहरूख खान नहीं बल्कि अक्षय कुमार बनकर आटोग्राफ दिया। शाहरूख का यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द पठान फिल्म में नजर आएंगे। शाहरूख इस फिल्म के जरिए तकरीबन 3 से 4 साल बाद नजर आएंगे। आखिरी बार शाहरूख खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। शाहरूख खान की यह फिल्म फ्लाफ साबित हुई थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा एवं कैटरीना कैफ नजर आई थी। जबकि पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण एवं जान अब्राहम साथ नजर आएंगे।

Next Story