एंटरटेनमेंट

जब सलमान ने पूछा मेरी शादी कब होगी? तो पंडित जी ने दिया कुछ ऐसा जवाब की जानकर रह जायेंगे दंग....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
जब सलमान ने पूछा मेरी शादी कब होगी? तो पंडित जी ने दिया कुछ ऐसा जवाब की जानकर रह जायेंगे दंग....
x
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने कई हिट फिल्मे दी है. अब छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाना नहीं छोड़ते हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. बिग बॉस 14 की

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने कई हिट फिल्मे दी है. अब छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाना नहीं छोड़ते हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. बिग बॉस 14 की शुरुआत हो गई है. जिसमे सलमान खान तो वैसे भी मस्ती मजाक लिए जाने जाते है। और बिग बॉस के पहले एपिसोड मस्ती मजाक करके सभी को एंटरटेन कर रहे हैं. वे नए कंटेस्टेंट्स का तो स्वागत कर ही रहे हैं, इसके अलावा अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी बता रहे हैं. अब पहले ही एपिसोड में सलमान की शादी पर चर्चा शुरू हो गई है.

कब हो रही है सलमान की शादी?

सीजन के पहले एपिसोड में एक पंडित को भी मेहमान के रूम में बुलाया गया है. वे कंटेस्टेंट का तो भविष्य बता ही रहे हैं, उन्होंने सलमान खान की शादी पर भी बड़ा बयान दे दिया है. खुद सलमान खान ने पंडित जी से अपनी शादी को लेकर सवाल पूछ लिया.

सवाल था- पंडित जी आपने कहा था कि कई साल पहले मेरी शादी हो जाएगी. लेकिन कुछ हुआ नहीं. अब इस सवाल पर पंडित ने तुरंत कह दिया कि आपकी ग्रहों की दिशा अभी सही नही है. शादी का जो योग बन रहा था वो भी भंग हो गया है. सलमान ने जब पूछा कि ये योग अब कब बनेगा,तब पंडित जी ने साफ कह दिया- निकट भविष्य में कुछ संभव नहीं है.

पंडित का ये जवाब सुन सलमान खुशी से झूम उठे. वे लगातार हंसते रहे और चैन की सांस ले रहे थे. अब फैन्स तो सलमान की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन खुद सलमान शायद अभी शादी नहीं करना चाहते हैं. वैसे सलमान शादी से जरूर दूर भाग रहे हैं, लेकिन बताया जाता है कि वे इस समय यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं. एक्टर ने इस बात को पब्लिक तो नहीं किया है, लेकिन यूलिया के साथ वे जितना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं,उसे देखते हुए इन अटकलों को और बल मिल रहा है.

मीरा राजपूत ने शाहिद के बारे में लिख दिया कुछ ऐसा की जानकर हो जाएंगे आप दंग, तुरंत पढ़िए…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Edit

Next Story