एंटरटेनमेंट

जब गंदे कपड़े पहन कई दिनों तक घूमते रहे थे Mithun Chakraborty, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Manoj Shukla
13 March 2021 4:17 PM IST
जब गंदे कपड़े पहन कई दिनों तक घूमते रहे थे Mithun Chakraborty, वजह जान रह जाएंगे हैरान
x
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने भाजपा ज्वाइन किया हैं। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में आयोजित मोदी की सभा में मिथुन शामिल हुए और सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान अपने बयान को लेकर खूब सुर्खियां एक्टर ने बटोरी हैं।

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने भाजपा ज्वाइन किया हैं। बीते दिनों पश्चिम बंगाल में आयोजित मोदी की सभा में मिथुन शामिल हुए और सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान अपने बयान को लेकर खूब सुर्खियां एक्टर ने बटोरी हैं। मिथुन के करियर की एक ऐसी दिलचस्प बात आज हम आपके बीच शेयर करने जा रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने साल 1976 में फिल्म मृगया से बाॅलीवुड में डेब्यु किया। पहली ही फिल्म में एक्टर ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला। मिथुन ने अपने करियर में हर छोटे-बड़े सितारों के साथ काम किया। वह बाॅलीवुड में डिस्को डांसर के रूप में भी जाने जाते हैं। इस डांस के बाद मिथुन चक्रवर्ती को लोग काॅपी करने लगे थे।

ऐसी ही एक फिल्म मिथुन दा ने अपने करियर में की थी। फिल्म का नाम था जोर लगा के हय्या। इस फिल्म में उन्होंने एक भिखारी का किरदार निभाया था। फिल्म में अपने किरदार को शानदार दिखाने के लिए मिथुन द ने कई दिनों तक एक ही कपड़े में घूमे थे। ताकि वह भिखारी के किरदार में परफेक्ट लगे। मिथुन भिखारी का किरदार निभाने के लिए कई दिनों तक गंदे एवं मैले कपड़े पहने रहे। जिसकी वजह से उन दिनों वह खूब सुर्खियों रहे।

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने अपने अभिनय के साथ ही हेयर स्टाइल एवं फैशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। एक समय मिथुन के हेयर स्टाइल को लोगों ने जमकर काॅपी किया। फिल्मों के साथ ही मिथुन ने राजनीति एवं बिजनेस क्षेत्र में भी खूब हाथ अजमाया। फिलहाल वह भाजपा में शामिल हुए हैं और अपने बयानों से जमकर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला।

Next Story