
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- जब रोमेंटिक सीन के...
जब रोमेंटिक सीन के दौरान काजोल नहीं दे पा रही थी सही सीन, फिर शाहरूख ने कर दी ऐसी हरकत की…

जब रोमेंटिक सीन के दौरान काजोल नहीं दे पा रही थी सही सीन, फिर शाहरूख ने कर दी ऐसी हरकत की…
काजोल एवं शाहरूख खान की जोड़ी काफी हिट जोड़ी मानी जाती हैं। दोनों सितारों ने आॅन स्क्रीन कई फिल्में हिट दी हैं। ऐसी ही शाहरूख एवं काजोल ने फिल्म की थी बाजीगर। इस फिल्म में एक रोमेंटिक सीन था। जिसे लाख कोशिशों के बाद काजोल सही से नहीं दे पा रही थी। लेकिन बाद में न चाहते हुए शाहरूख को काजोल के साथ ऐसी हरकत करनी पड़ी जिससे यह शाॅट ओके हो गया।

यह बात खुद शाहरूख खान ने सालों पहले काॅफी विद करण जौहर के शो में बताई थी। जिसका वीडियो अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शाहरूख ने वीडियो में बताया कि बाजीगर फिल्म के टाइटल सांग बाजीगर ओ बाजीगर की कुछ लाइनें ऐसी थी जिसमें काजोल को रोमेंटिक एक्सप्रेशन देना था।
मलाइका अरोरा का अरबाज खान से तलाक के पहली रात कुछ ऐसा हुआ था हाल, एक इंटरव्यू में खुद ऐसे किया था बयां
लेकिन वह कई प्रयासों के बाद ऐसा नहीं कर पा रही थी। कभी टाइमिंग मिस हो जाती तो कभी कुछ हो जाता। जब कई टेक लेने के बाद काजोल वह एक्सप्रेस नहीं दे पा रही था तब कोरियोग्राफर सरोज खान ने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम काजोल को कुछ ऐसा कर दो कि यह शाॅट रेडी हो जाए।
अमृता सिंह 3 प्यार में पड़ी, 12 साल छोटे सैफ से साथ की शादी, फिर भी रह गई अकेली
शाहरूख बताते हैं कि मैंने काजोल के साथ वैसी ही हरकत की जैसा सरोज खान ने कहा। वह बताते हैं कि मैंने काजोल को पिंच-विंच कर दिया और शाॅर्ट ओके हो गया। आगे वह बताते हैं कि यह सुनने में थोड़ा वल्गर लगता है, लेकिन था नहीं।
बता दें कि बाजीगर फिल्म में शाहरूख खान ने निगेटिव किरदार निभाया था। काजोल एवं शाहरूख की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से शाहरूख खान रातों-रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म के हिट होने के बाद शाहरूख एवं काजोल की जोड़ी कई फिल्मों के एकसाथ नजर आई। जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, माई नेम इस खान, कभी खुशी कभी गम जैसे कई फिल्में शामिल हैं।