
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- जब Aishwarya करने जा...
जब Aishwarya करने जा रही थी वो गलती, जिसकी वजह से टूट चुका है करिश्मा एवं अभिषेक का रिश्ता!

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) आज 47 साल की हो चुकी हैं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही सुन्दरता के लिए भी जानी जाती हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती का जलवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब बिखेरा हैं। उनके दुनियाभर में फैंस हैं। ऐश्वर्या ने बाॅलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक ऐसा भी दौर था जब उनके नाम से फिल्में हिट हो जाया करती थी।

ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) ने अपनी प्रोफेसनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। ऐश्वर्या एवं अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी। अभिषेक (Abhishek Bachchan) को अपने पैरेट्स से हमेशा गहरा लगाव रहा है। बच्चन फैमिली हमेशा से अपने नियमों एवं रिश्तों को लेकर कट्टर रहा हैं। अमिताभ बच्चन का अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ता बेटे से ज्यादा एक दोस्त की तरह रहा हैं। जिसका कई बार इंटरव्यू के दौरान खुद बिग बी जिक्र भी कर चुके हैं। लेकिन एक ऐसा भी समय रहा जब ऐश्वर्या के चलते अभिषेक घर छोड़ने वाले थे।

खबर तो यहां तक आई थी कि अभिषेक (Abhishek Bachchan) एवं ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) एक नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि यह खबर बिल्कुल फेक थी। क्योंकि अभिषेक अपने माता-पिता के काफी करीबी हैं। वह किसी भी स्थिति में उनसे अलग नहीं हो सकते हैं। शायद यही कारण था कि करिश्मा के साथ उनका रिश्ता होते-होते रह गया। खबरों की माने तो दरअसल करिश्मा चाहती थी कि वह शादी के बाद एक नए घर में शिफ्ट होंगे। लेकिन अभिषेक के साथ उनकी फैमिली को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं था।

जिसके कारण करिश्मा एवं अभिषेक (Abhishek Bachchan) का रिश्ता नहीं हो सका। तो वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) अभिषेक की फीलिंग का पूरा ध्यान रखती हैं। शायद यही वजह रही कि उन्होंने कभी जलसा का छोड़ने की बात नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बच्चन परिवार पूरी फैमिली के साथ अपने जलसा में ही रहते हैं। एक तरफ ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) एवं अभिषेक रहते हैं तो दूसरी तरफ अमिताभ एवं जया रहती हैं। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि अभिषेक (Abhishek Bachchan) कितनी भी प्राॅपर्टी के मालिक क्यों न हो जाए, लेकिन वह कभी अपने परिवार से अलग नहीं हो सकते हैं।
सिद्धार्थ मलहोत्रा को डेट कर रही कियारा आडवाणी, ऐसे किया खुलासा




