एंटरटेनमेंट

जब भरे मंच में शिल्पा शेट्टी के साथ एक विदेशी ने कर दी थी गंदी बात, जाने एक्ट्रेस की कॉन्ट्रोवर्सी स्टोरी

जब भरे मंच में शिल्पा शेट्टी के साथ एक विदेशी ने कर दी थी गंदी बात, जाने एक्ट्रेस की कॉन्ट्रोवर्सी स्टोरी
x

हॉलीवुड में एड्स को लेकर हुए एक कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी को जबरन किस करता एक विदेशी एक्टर 

शिल्पा शेट्टी का कॅरियर हमेशा विवादों से घिरा रहा कभी किसी ने की जबरजस्ती किस तो अंडरवर्ल्ड से जुड़ा नाम

अपनी फिटनेस और हॉट अदाओं से लोगों को इंस्पायर करने वाली बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय इंटरनेट के सर्च बार में टॉप पर चल रहीं है। लेकिन इसकी वजह उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि उनके पति राज कुंद्रा है। ये तो आप जानते ही हैं की नामी बिज़नेस मैन राज कुंद्रा पोर्न मूवीज बनाने के चक्कर में 2 महीने जेल की सैर कर के लौटे हैं, भले ही उन्हें बेल मिल गई हो लेकिन ट्रोल्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। इसी चक्कर में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब एक्ट्रेस का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो, बल्कि शिल्पा का पूरा कॅरियर ही विवादों से घिरा हुआ रहा है। आइये जानते हैं अभिनेत्री की कुछ बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी स्टोरीज।

जब हुआ पहला विवाद


एक विदेशी शो जिसका नाम है बिग ब्रदर ( big brother ) इस शो के 5 वे सीज़न का हिस्सा शिल्पा शेट्टी भी बनी थीं, इस शो में रहते वक़्त शिल्पा ने कई विवादों का सामना किया। दरअसल शिल्पा के खिलाफ शो के एक कंटेस्टेंट ने नस्लीय टिप्पड़ीं की थी। जिसके बाद भारत में जेडी गुडी नाम के विदेशी सेलेब्रिटी की खूब आलोचना की गई थी। ये ऐसा पहला मौका था जब शिल्पा एक इंटरनेशनल शो के विवाद में फंस गईं लेकिन देशवासियों ने उनकी हिम्मत की सराहना की।

राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने लगाया था घर तोड़ने का आरोप


साल 2006 में शिल्पा शेट्टी पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया था। उस समय दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और पोर्न फिल्म प्रोड्यूस करने के आरोपी राज कुंद्रा शादीशुदा थे। कविता कुंद्रा को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने शिल्पा को लेकर मीडिया के सामने भली बुरी बातें कह डाली। हालाँकि बाद में मामला ठंडा पड़ने के बाद कविता ने शिल्पा से माफ़ी भी मांगी थी।

अंडरवर्ल्ड संग जुड़ा शिल्पा का नाम

2003 में शिल्पा एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी की चपेट में आईं जब उनका और उनके परिवार का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जोड़ा जाने लगा। आरोप ये थे की शिल्पा शेट्टी का संपर्क अंडरवर्ल्ड के DON से हैं। हालाँकि उनके परिवार ने इन आरोपों को फ़र्ज़ी बायता और कहा ये सब प्रोपोगंडा इसी लिए रचा गया है ताकि शिल्पा का नाम इंडस्ट्री में ख़राब किया जा सके।

जब एक विदेशी ने जबरन किया किस


साल 2007 में शिल्पा हॉलीवुड पहुंची थी। वह एड्स को लेकर एक कार्यक्रम था, उस कार्यक्रम में हॉलीवुड के एक्टर रिचर्ड गेर भी थे। ऐसा पता नहीं क्या हुआ बुढऊ एक्टर एक दम जोशीला हो गया। आनन फानन में वो सीधा शिल्पा शेट्टी को पकड़ा और बीच कार्यक्रम में किस करने लगा। एक्टर की इस हरकत को देख सभी दंग रह गए। भारतीय मीडिया तो जैसे शिल्पा शेट्टी का कॅरियर ख़त्म करने में जुट गई। इस मामले में शिल्पा को मीडिया ट्रायल से लेकर रूढ़िवादी सोच से ग्रसित लोगों को झेलना पड़ा। हालाँकि इस किस (KISS ) कांड में उनकी कोई गलती नहीं थी। वो हॉलीवुड का एक्टर ही था जिसने भरे मंच में अमेरिका की संस्कृति का प्रदर्शन किया था।

पोर्नोग्राफी में अब पति ने बदनाम कर दिया


अब शिल्पा शेट्टी नए विवाद से जूझ रही हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्म को प्रोड्यूस करने के आरोप लगे हैं। और राज कुंद्रा 2 महीने जेल में काटने के बाद वापस बेल लेकर घर लौटे हैं। इस केस में ट्रोल्स शिल्पा को लगातार ट्रोल किये जा रहे हैं। लेकिन शिल्पा को जैसे विवादों से निपटना आगया है। उन्हें ट्रोलिंग से अब कोई परेशानी नहीं होती है। वो राज कुंद्रा से उनकी इस हरकत से नाराज़ हैं।

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story