एंटरटेनमेंट

Wedding Bells: शादी कर रहें हैं पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Feb 2022 1:23 PM IST
Wedding Bells: शादी कर रहें हैं पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?
x
Wedding Bells for Pushpa actress Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: मुंबई में पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेट के बाद से उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है.

Wedding Bells for Pushpa actress Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda?: साउथ सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद जबरदस्त होती है. हाल ही में उन्हें मुंबई में डेट करते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके शादी करने की बातें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.

बेहद खूबसूरत साउथ सिने स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Relationship) की चर्चाएं फैंस के बीच जोरो पर हैं. हाल ही में पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ मुंबई में डेट करते हुए देखा गया था. जिसके बाद अब लोग उनकी शादी की चर्चा करने लगे हैं. यही नहीं सोशल मीडिया में तो इस साल के अंत में कपल के शादी के बंधन में बंधने की भी बातें चल रही हैं.

हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर तौर पर न तो रश्मिका मंदाना ने ही कुछ कहा है और न ही विजय देवरकोंडा ने. इस वजह से माना जा रहा है कि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की शादी की फिलहाल अफवाह ही सोशल मीडिया में रही है.

दो सुपरहिट फिल्मों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में एक साथ काम कर चुके रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री उनके फैंस को काफी पसंद आई. जिसकी वजह से फैंस दोनों को रियल लाइफ में भी एक साथ देखना चाह रहें हैं. अब, कथित तौर पर कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय रिलेशनशिप (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Relationship) में हैं और इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं.

Liger की शूटिंग में व्यस्त हैं विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) वर्तमान में पुरी जगन्नाध की फिल्म 'Liger' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो मुंबई में चल रही है. वहीं दूसरी ओर, रश्मिका ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है और वहीं रहने लगी है. दोनों स्टार्स को अक्सर मुंबई में डेट पर जाते देखा गया. रश्मिका ने न्यू ईयर भी देवरकोंडा भाइयों (विजय और आनंद) के साथ गोवा में सेलिब्रेट किया था.

शादी को लेकर क्या कहा रश्मिका मंदाना ने...

शादी को लेकर पूछने पर पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Pushpa Actress Rashmika Mandanna) ने कहा कि वे अभी महज 23 वर्ष की हैं और शादी के लिहाज से वे काफी छोटी हैं. रश्मिका ने अपने लिए एक प्यार की परिभाषा भी बताई, उन्होंने कहा कि 'मेरे लिए प्यार तब होता है जब आप एक दूसरे को सम्मान देते हैं, समय देते हैं और जब आप सुरक्षित महसूस करते हैं. प्यार का वर्णन करना मुश्किल है क्योंकि यह भावनाओं के बारे में है. प्यार तभी काम करता है जब वह दोनों तरह से हो, सिर्फ एक ही नहीं.'

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story