एंटरटेनमेंट

Palak Tiwari की डेब्यु फिल्म रोजी से Vivek Oberoi की छुट्टी, सलमान के करीबी की हुई इंट्री

Manoj Shukla
1 April 2021 5:04 PM GMT
Palak Tiwari की डेब्यु फिल्म रोजी से Vivek Oberoi की छुट्टी, सलमान के करीबी की हुई इंट्री
x
Vivek Oberoi's leave from Palak Tiwari's debut film Rosie, entry made to Salman's close : बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबराय टीवी एक्टर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेब्यु फिल्म रोजी द सैफराॅन चैप्टर में नजर आने वाले थे।

Vivek Oberoi's leave from Palak Tiwari's debut film Rosie, entry made to Salman's close : बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबराय टीवी एक्टर श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेब्यु फिल्म रोजी द सैफराॅन चैप्टर में नजर आने वाले थे। लेकिन अब खबर है कि वह इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं। अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। रोजी फिल्म में विवेक ओबराय की जगह अब फेमस एक्टर की इंट्री होने वाली हैं।

Palak Tiwari की डेब्यु फिल्म रोजी से Vivek Oberoi की छुट्टी, सलमान के करीबी की हुई इंट्री

फिल्म रोजी एक हाॅरर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विवेक ओबेराय एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने वाले थे। फिल्म का ऐलान काफी समय पहले हो चुका था। फिल्म का जर्बदस्त पोस्टर भी जारी किया जा चुका था। जिसमें विवेक ओबेराय एवं श्वेता की बेटी पलक तिवारी का पहला लुक देखने को मिला था। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी। लेकिन अब इस फिल्म में काफी बड़ा बदलाव हो गया हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब इस फिल्म में विवेक ओबराय के जगह सलमान खान के भाई अरबाज खान नजर आएंगी। फिल्म में विवेक की जगह अरबाज की इंट्री हो चुकी हैं। फिल्म रोजी में अब अरबाज खान पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो विवेक ओबराय ने इस फिल्म से अलग होने का फैसला स्क्रीप्ट में बदलाव एवं डेट्स की इश्यु की वजह से लिया हैं।

खबरों की माने तो फिल्म गुरूग्राम के एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। जिसकी कहानी एक लड़की के आसपास घुमती हैं। यह लड़की सैफराॅन बीपीओ में काम करती है। जो कि एक हाॅटेंड जगह है। फिल्म में मल्लिका शेरावत, ताहेर शब्बीर जैसे सितारें अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 जून 2021 को रिलीज होनी हैं।

Next Story