
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Salman की बराबरी में...
Salman की बराबरी में पहुंचे Vivek Oberoi , करने जा रहे इस एक्ट्रेस को फिल्म में लांच

Salman की बराबरी में पहुंचे Vivek Oberoi , करने जा रहे इस एक्ट्रेस को फिल्म में लांच
बालीवुड के दबंग खान Salman khan अब तक कई एक्ट्रेस को लांच कर चुकेे हैं। सलमान की राह पर अब बालीवुड एक्टर Vivek Oberai भी चल पड़े हैं। खबरों की माने तो विवेक ओबराय अपनी आने वाली फिल्म में एक नई एक्ट्रेस को लांच करने जा रहे हैं। जिसका एक पोस्टर भी सामने आया हैं। उक्त पोस्टर में हिरोइन का ग्लैमरस लुक देखने को मिला हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं ये नई एक्ट्रेस और विवेक ओबराय अपनी किस फिल्म से नई हिरोइन को लांच करने जा रहे हैं।
जुआ खेलते मिला यह मशहूर एक्टर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
कौन हैं ये एक्ट्रेस
दरअसल विवेक तिवारी जिस एक्ट्रेस को अपनी फिल्म से लांच करने रहे हैं उनका नाम है पलक तिवारी। पलक तिवारी बिग बाॅस सीजन 4 की विनर रह चुकी श्वेता तिवारी की बेटी हैं। पलक ने इंस्ताग्राम एकाउंट से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि वह रोजी फिल्म से बालीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। रोजी फिल्म को डायरेक्ट विशाल मिश्रा करने जा रहे हैं। जबकि फिल्म को प्रोड्यूस मंदिरा एंटरटेनमेंट एवं विवेक ओबराय मेगा एंटरटेनमेंट एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। पलक ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। पलक ने विवेक ओबराय, विशाल मिश्रा एवं प्रेरणा वी अरोरा को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
विवेक ने लाॅचिंग की कबूली बात
फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए बालीवुड एक्टर विवेक ओबराय ने लिखा है कि हां वह पलक तिवारी को फिल्म रोजी के जरिए लांच करने जा रहे हैं। यह एक हाॅरर थ्रिलर फिल्म होगी। बताते चले कि विवेक ओबराॅय फिल्मों को लेकर सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बनाकर रखे हुए थे। अब वह फिल्म रोजी के जरिए एक बार फिर से धमाल मचाने जा रहे हैं।
कब होगी रिलीज!
फिल्म रोजी कब रिलीज की जाएगी। फिल्म में पलक तिवारी के अलावा और कौन-कौन से एक्टर नजर आएंगे यह जानकारी अभी नहीं दी गई हैं। फिल्म का सिर्फ एक पोस्टर शेयर किया गया हैं। जिसमें पलक तिवारी काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। बात करंे पलक तिवारी की तो वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पलक तिवारी के सोशल मीडिया में काफी फैंस हैं। उनकी हर तस्वीर को उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं।
Sushant Suicide Case: रिया चक्रबर्ती पर लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, संजय दत्त के वकील से ले रहीं हैं कानूनी सलाह
पीएम मोदी की बायोपिक में आए थे नजर
बालीवुड एक्टर विवेक ओबराय पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म नरेन्द्र मोदी में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर विवेक ओबराॅय ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा विवेक ओबराय कन्नड फिल्म रूस्तम में भी नजर आए। तो वहीं अब वह रोजी फिल्म के जरिए एक बार फिर धमाल मचाने जा रहे हैं। हालांकि मेकर्स द्वारा यह जानकारी नहीं शेयर की गई है कि विवेक ओबराय फिल्म में होंगे या फिल्म को वह सिर्फ प्रोड्यूस ही करेंगे।




