एंटरटेनमेंट

लंदन में होगा विराट-अनुष्का के दूसरे बच्चे का जन्म? इस भारतीय उद्योगपति ने ट्वीट कर दावा किया...

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Feb 2024 2:29 PM IST
Updated: 2024-02-16 09:02:06
लंदन में होगा विराट-अनुष्का के दूसरे बच्चे का जन्म? इस भारतीय उद्योगपति ने ट्वीट कर दावा किया...
x

भारतीय उद्योगपति ने ट्वीट कर दावा किया है कि विरूष्का के दूसरे बच्चे का जन्म लंदन में होने वाला है।

मशहूर सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर नया मेहमान आने वाला है। एक भारतीय उद्योगपति ने ट्वीट कर दावा किया है कि उनके दूसरे बच्चे का जन्म लंदन में होने वाला है।

भारत और इंग्लैंड (India Vs England Test Series) के बीच 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। लेकिन इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शामिल नहीं हैं। बीसीसीआई के मुताबिक, कोहली निजी कारणों की वजह से मैच नहीं खेल रहें हैं। वहीं मीडिया और सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर दूसरे बच्चे का आगमन होने वाला है।

हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने सोशल मीडिया में वीरुष्का के दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर पोस्ट किया था। इसके बाद अब भारतीय उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बिना कपल का नाम लिए एक पोस्ट किया। उनके पोस्ट से साफ झलक रहा है कि गोयनका किस सेलिब्रिटी कपल के बारे में बात कर रहें हैं।

मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' में ट्वीट कर लिखा, "अगले कुछ दिनों में एक नया बच्चा जन्म लेने वाला है! आशा है कि बच्चा सबसे महान क्रिकेट पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या यह मां का अनुसरण करेगा और फिल्म स्टार बनेगा?" इस पोस्ट पर उन्होने #MadeInIndia #ToBeBornInLondon हैशटैग किया है।

बताया जा रहा है कि हर्ष गोयनका ने यह ट्वीट मशहूर सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर किया है। गोयनका के इस पोस्ट के बाद यह चर्चा फिर से तेज हो गई है कि वीरुष्का लंदन में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाले हैं।

बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2017 में शादी कर अपने नई ज़िंदगी की शुरुआत की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। 2021 में कपल के घर में एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसका नाम वामिका रखा। लेकिन अभी तक अनुष्का और विराट ने बेटी का चेहरा नहीं दिखा और उसे कैमरे से दूर रखना पसंद करते हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story