
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Uncharted 2022 Final...
Uncharted 2022 Final Trailer Released: फैंस को भाया टॉम हॉलैंड के धांसू स्टंट, इस डेट को रिलीज होगी

Uncharted 2022 Final Trailer Released: भारत में भी हॉलीवुड फिल्मों का प्रचलन काफी बढ़ गया है. इसलिए कई हॉलीवुड फिल्में हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ की जा रही हैं. 18 फरवरी 2022 को रिलीज़ होने जा रही हॉलीवुड फिल्म अनचार्टेड का फाइनल ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. इस फिल्म का हॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं. यह फिल्म काफी रोमांच और स्टंट्स से भरपूर है. ख़ासकर कि टॉम हॉलैंड (Tom Holland) के धांसू स्टंट्स को इस फिल्म में देखा जा सकेगा.
Uncharted फिल्म में मार्क वाह्लबर्ग (Mark Wahlberg) और टॉम हॉलैंड (Tom Holland) एक साथ नजर आने वाले हैं और दोनों ही इस फिल्म में अपने एक्शन को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
क्या है फिल्म में
अनचार्टेड के ट्रेलर (Uncharted Trailer) में देखा जा सकता है कि विक्टर 'सुली' सुलिवन (मार्क वाह्लबर्ग) एक अनुभवी खजाना शिकारी है और वह नाथन ड्रेक (टॉम हॉलैंड) को अपने साथ जोड़ता है. दोनों 500 साल पुराने खजाने की तलाश में निकलते हैं, जिसे हाउस ऑफ मोनकाडा द्वारा खो दिया गया था. ये खजाना 5 बिलियन डॉलर का होता है. इस जर्नी में दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. दूसरी तरफ इस खजाने को पाने के लिए सैंटियागो मोनकाडा (एंटोनियो बैंडेरस) भी जाता है, जिसका मानना है कि वह और उसका परिवार ही इस खजाने का सही उत्तराधिकारी है. इस ट्रेलर में हॉलैंड के विमान वाले सीन ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं. सीन में देखा गया कि हॉलैंड एक विमान से गिरने से बचने की कोशिश करते हैं लेकिन अचानक वह गिर जाते हैं. हालांकि, आगे क्या होता है, वो फिल्म में देखने को मिलेगा.
अनचार्टेड फिल्म को लेकर टॉम हॉलैंड ने क्या कहा?
इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की तरफ से पर्दे के पीछे की कहानी का एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें टॉम हॉलैंड ने कहा, "अनचार्टेड के साथ, मैं ऐसे स्टंट की शूटिंग कर रहा था जो मेरे द्वारा पहले किए गए स्टेंट से काफी ज्यादा बड़े हैं. कभी-कभी मैं हवा में 100 फीट ऊपर होता और मैं तब तक लटका रहता जब तक कि वह मुझे फेंक न दे और यह सच में डरावना था, लेकिन मुझे लगता है कि डर का स्तर बस उस दृश्य को और अधिक प्रामाणिक बनाता है."
Uncharted 2022 Final Hindi Trailer
चार भाषाओं में रिलीज होगी अनचार्टेड
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया (Sony Pictures Entertainment India) की फिल्म अनचार्टेड 18 फरवरी (Uncharted Release Date in India) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म में भारत में चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी, जिससे फैंस काफी खुश हैं. अब फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




