
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Top Web Series...
Top Web Series December 2022: हाल ही में रिलीज हुईं ये वेब सीरीज हैं बेहद धांसू, घर वालों के साथ बिलकुल न देखें...
Top Web Series December 2022
Top Web Series December 2022: अब वेब सीरीज का जमाना आ गया है. फिल्मों से अधिक लोगों को वेब सीरीज पसंद आ रही हैं. इसी वजह से मकेर्स भी वेब सीरीज की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे हैं, और अलग अलग OTT प्लेटफ़ार्म में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज की जा रही हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहें हैं, जो बेहद धांसू हैं. लेकिन इन्हे आप अकेले ही देखें तो बेहतर होगा.
Top Web Series December 2022
1. धारावी बैंक (Dharavi Bank 2022)
19 नवंबर 2022 को रिलीज हुई मुंबई के धारावी पर बनी वेब सीरीज 'धारावी बैंक' को आडियंस काफी पसंद कर रही है. इस वेब सीरीज को MX Player में रिलीज किया गया है. धारावी बैंक में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेराय जैसे दमदार किरदार है. इस वेब सीरीज में मुंबई के धारावी में मौजूद गैंग की कहानी है, जिसमें सुनील शेट्टी 'अन्ना' का एकक्षत्र राज दिखाया गया है, जो पूरी मुंबई को अपने इशारे और दहशतगर्दी में रखता है. धारावी बैंक में विवेक ओबेराय ने मुंबई पुलिस के JCP का किरदार प्ले किया है. धारावी बैंक को IMDB में 9/10 रेटिंग मिली है.
2. खाकी: द बिहार चैप्टर (Khakee: The Bihar Chapter) 2022
NETFLIX में आप खाकी देख सकते हैं. यह वेब सीरीज बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा और कुख्यात बाहुबली चन्दन महतो के मुठभेड़ पर आधारित है. किस तरह अपनी पोस्टिंग के दौरान आईपीएस अमित लोढ़ा ने बिहार को चन्दन महतो के भय से आजाद कराया, इस वेब सीरीज में आपको देखने को मिल जाएगा. IMDB में खाकी – द बिहार चैप्टर को 8.4/10 रेटिंग मिली है.
3. गर्ल्स हॉस्टल- सीज़न 3 (Girls Hostel- Season 3) 2022
अगर आप गर्ल्स हॉस्टल के पिछले 2 सीज़न देख चुके हैं तो इसका तीसरा सीजन भी रिलीज कर दिया गया है. इस कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज के तीसरे सीजन को 25 नवंबर 2022 को SONY LIV में रिलीज किया गया है. जिसमें 5 एपिसोड हैं. गर्ल्स हॉस्टल सीजन 3 को IMDB में 7.9/10 रेटिंग मिली है.
4. ब्रीथ – इंटू द शेडोज, सीजन 2 (Breathe- Into the Shadows, Season 2) 2022
अभिषेक बच्चन की ब्रीथ के पहले सीजन की सफलता के बाद अगला सीजन भी एयर हो गया है. ब्रीथ – इंटू द शेडोज, सीजन 2 को 9 नवंबर 2022 को PRIME VIDEOS में एयर कर दिया गया है. इस वेब सीरीज को IMDB में 8.8/10 रेटिंग मिली है. यानि सीरीज बहुत अच्छी है, आप देख सकते हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




