
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- सलमान खान की ये हीरोइन...
सलमान खान की ये हीरोइन बचपन में दिखती थी कुछ ऐसी, अब बन गई है बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीना

बॉलीवुड में इन दिनों कई एक्टर्स और एक्ट्रेस अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए नज़र आ रहे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती है. ऐसे ही एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि काफी सुर्खिया बटोर रही हैं. बॉलीवुड एक्टर्स अपने स्कूल दिनों से लेकर फैंसी ड्रेस की फोटो शेयर करते हुए दिख रहे है. फैंस तस्वीर देखते ही अनुमान लगाने लगते है कि ये तस्वीर किसकी है. ऐसे ही एक फोटो वायरल हुई जिसमे एक छोटी सी बच्ची नज़र आ रही है, जो की फेरी बनी हुई है. ये बच्ची अब बड़ी हो चुकी है और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है, क्या आप पहचान पाएंगे कि ये एक्ट्रेस कौन है?
पापा के साथ हुई तस्वीर वायरल
आप को बता दे कि तस्वीर में जो छोटी बच्ची नज़र आ रही है वो और कोई नहीं बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) है. जैकलीन ने इस बार ये तस्वीर अपने पापा के साथ शेयर की जिसमे वह काफी क्यूट दिख रही है.
जैकलीन के ये तस्वीर काफी पुरानी है जो इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में जैकलीन फर्नांडिस व्हाइट ड्रेस में फेरी बनी हुई नज़र आ रही है।
याद किये वो पुराने दिन
जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पुराने अच्छे दिन! किसे याद है पेजर और बीपर.' जैकलीन ने ये तस्वीर तीन साल पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. जैकलीन की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
जैकलीन फर्नांडीज (Instagram)
अक्षय के साथ आएगी नज़र
वर्क फ्रंट के बात करे तो जैकलीन के पास आने वाले दिनों में काफी फिल्मे हैं. जैकलीन, अक्षय के साथ बच्चन पांडे में नज़र आएंगी। हाल ही में उनकी बॉलीवुड फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) आयी जिसमे उन्होंने काफी अच्छा रोल प्ले किया। सलमान के साथ भी फिल्म Kick-2 को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा वह सर्कस में भी नज़र आएंगी।
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




