एंटरटेनमेंट

SDM Jyoti Maurya को ठेंगा दिखाता यह फिल्म स्टार, पति को गांव से बुलाया मुंबई, 8 साल खर्च उठाया और आज पति है महंगे स्टार

SDM Jyoti Maurya को ठेंगा दिखाता यह फिल्म स्टार, पति को गांव से बुलाया मुंबई, 8 साल खर्च उठाया और आज पति है महंगे स्टार
x
एक ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े, कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे।

Pankaj Tripathi Wife Mridula Tripathi Unlike SDM Jyoti Murya: एक ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े, कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। लेकिन इसी बीच माता-पिता ने अपनी जवाबदारी निभाते हुए वैवाहिक बंधन में बांध दिया। लेकिन यह शादी अरेंज नहीं लव मैरिज थी।फिर शुरू हुई असल संघर्ष की कहानी। लेकिन पत्नी भी ऐसी मिली कि उसने अपने नाकामयाब पति को पहले मुंबई बुलाया। 8 वर्ष तक अपने पति को तैयार करने में काफी पैसे खर्च किए और एक दिन वह आया कि आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड के आज एक महंगे स्टार में से एक हैं। इतना बताने के बाद शायद आपके दिमाग में वह नाम आने लगा होगा जिसके बारे में हम बताना चाह रहे हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्मी स्टार पंकज त्रिपाठी की। इधर इन दिनों ज्योति मौर्य की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी शुरू हो चुकी है। जिसने पति के सहारे सफलता की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद आज पति से पीछा छुड़ाना चाह रही हैं।

पत्नी ने पति के लिए किया संघर्ष

पंकज त्रिपाठी मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े पंकज त्रिपाठी का शुरुआती जीवन बहुत संघर्षमय रहा। यह बात जरूर था कि अभिनय की धुन बचपन से सवार थी। गांव के नाटक में अक्सर वह कुछ ना कुछ रोल अवश्य किया करते थे। पटना के होटल में कई वर्ष तक मैंने काम किया। पति के अभिनय को पत्नी ने पहचाना और पत्नी मृदुला त्रिपाठी उन्हें मुंबई बुला ली। 8 वर्ष तक पत्नी ने पति को तैयार करने में अपना सब कुछ लगा दिया। आज दोनों अपनी बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रही है। यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुला त्रिपाठी पति से पहले ही सक्सेसफुल महिला थी।

पंकज त्रिपाठी स्वयं बताते हैं की पत्नी की वजह से उन्हें यह नहीं पता चला कि जब वह स्टार नहीं थे उस समय क्या मुश्किल के दिन थे। उन्होंने स्वयं बताया कि मुश्किल के दिनों में मृदुला बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी वह टीचर थी, साथ में घर का पूरा ख्याल रखने के साथ ही वह मेरा भी पूरा खयाल रखती थी।


आज बड़े स्टार हैं पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी आज महंगे स्टार में शामिल हो चुके हैं। शुरुआत के दिनों में भले ही उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा फिर भी उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी की वजह से अंधेरी स्टेशन सोने की नौबत नहीं आई। पत्नी लगातार संघर्ष करती रही और एक दिन पति ने भी सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया।

वर्ष 2004 में फिल्म रन से शुरुआत की। इसके बाद कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल प्ले किए। वर्ष 2012 में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम किया। इसके बाद ओमकारा, दबंग 2, फुकरे, सिंघम रिटर्न, बरेली की बर्फी, न्यूटन, स्त्री, लूडो, मिमी, गुंजन सक्सैना जैसी फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया। बात अगर वेब सीरीज की करें तो मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस में शानदार परफारमेंस कर लोगों के बीच अपनी पैठ बना ली।

कई फिल्म और वेब सीरीज में चल रहा काम

पंकज त्रिपाठी इन दिनों लगभग 7 फिल्मों में काम कर रहे हैं। साथ ही कई वेब सीरीज पर भी वह नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार गुलकंद टेल्स, मिर्जापुर 3, ओह माई गॉड 2, फुकरे 2, मर्डर मुबारक, कक्कड़ सिंह और मेट्रो में काम कर रही है। साथ ही मैं हूं अटल की शूटिंग चल रही है जल्दी ही स्त्री टू की शूटिंग भी शुरू होगी।

जाने क्यों हो रही पंकज त्रिपाठी की चर्चा

पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की चर्चा इस समय इसलिए भी हो रही है कि उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य जिनको उनके पति ने पढ़ाया लिखाया और एक मुकाम तक पहुंचाने में मदद की। जैसे ही ज्योति मौर्य को मनचाहा मुकाम मिल गया वह अब अपने पति से पीछा छुड़ाना चाह रही हैं। लेकिन यहां पर एक पत्नी जिसने अपने पति के लिए सब कुछ लगाया, दिन रात मेहनत की और आज भी अपने पति के साथ, अपनी बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रही है। आज इस परिवार की हर जगह उदाहरण बतौर चर्चा हो रही है। जबकि एसडीएम ज्योति मौर्य की चर्चा तो आप समझ ही रहे हैं।

Next Story