एंटरटेनमेंट

करिश्मा की बेटी समायरा के जन्मदिन की सामने आई तस्वीर, इन सितारों ने की शिरकत

Manoj Shukla
12 March 2021 4:09 PM IST
करिश्मा की बेटी समायरा के जन्मदिन की सामने आई तस्वीर, इन सितारों ने की शिरकत
x
बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की बेटी समायरा का बीते दिनों जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बाॅलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीरों में करीना कपूर, तैमूर अली खान, रणधीर कपूर एवं बबीता

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की बेटी समायरा का बीते दिनों जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बाॅलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीरों में करीना कपूर, तैमूर अली खान, रणधीर कपूर एवं बबीता आदि कई परिवार के सदस्य समायरा के बर्थडे पर शिकरत करते हुए नजर आए।

वायरल हुआ वीडियो

समायरा के बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। जिसमें करीना बेटे तैमूर के साथ करिश्मा के घर पहुंची हैं। इस दौरान करीना चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आई। वायरल हो रहे वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। करीना इस दौरान लाइट ब्लू लाॅग आउटफिट में नजर आई।

तस्वीर शेयर कर दी बधाई

करिश्मा के घर पहुंचने से पहले करीना कपूर ने सोशल मीडिया में समायरा की एक बचपन की तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि तुम मुझे बेवो मां कहती हैं। इसके पीछे एक कारण है। कारण यह है कि जब तुम्हारी कोई डिमाण्ड पूरी नहीं होती है तो तुम जानती हो तुम्हे कहा जाना हैं। बताते चले कि चले करिश्मा की बेटी समायरा ने बीते दिनों अपना 16वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया।

मां करिश्मा ने अपने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि तुम्हे हमेशा मेरी छोटी राजकुमारी रहोगी। सोलहवें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। समायरा के बर्थडे पर सोशल मीडिया में उनकी एक नहीं बल्कि तस्वीरें वायरल हुई। जिसे करिश्मा एवं करीना के फैंस ने खूब प्यार दिया और करिश्मा की बेटी को जन्मदिन की बधाई दी।

Next Story