एंटरटेनमेंट

शादी के बंधन में बंधी अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, सोनम, अर्जुन समेत ये सेलिब्रिटी आए नजर

Manoj Shukla
15 Aug 2021 4:23 AM GMT
शादी के बंधन में बंधी अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, सोनम, अर्जुन सहित ये लोग आए नजर
x
अनिल कपूर के लिए 14 अगस्त का दिन खुशियों से भरा रहा। इस दिन उन्होंने परिवारिक सदस्यों के बीच अपनी छोटी बेटी रिया कपूर की धूमधाम से शादी की।

मुम्बई। बाॅलीवुड के दिग्गज स्टार अनिल कपूर के लिए 14 अगस्त का दिन खुशियों से भरा रहा। इस दिन उन्होंने परिवारिक सदस्यों के बीच अपनी छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) की धूमधाम से शादी की। रिया कपूर एवं करण बूलानी हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए। इस दौरान घर के सदस्य सोनम कपूर, अर्जुन कपूर सहित कई सितारे नजर आए। अनिल कपूर का भी एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह फोटोग्राफर्स को मिठाईयां बटाते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने सभी से आर्शिवाद भी मांगा।

बेटी दमाद के लिए मांगी दुआ

शादी के बाद अनिल कपूर फोटोग्राफर्स से मिले। इस दौरान वह चेहरे पर मास्क लगाए हैप्पी मूड़ में नजर आए। पहले अनिल कपूर ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फिर सभी को मिठाईयां बटी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। मिठाईयां बांटने के दौरान अनिल कपूर बेटी एवं दामाद के लिए सभी से आर्शिवाद देने की बात कहते हुए नजर आए। बेटी के शादी के मौके पर अनिल कपूर नीले कुर्ते में काफी डेशिंग लगे।

परिवारिक सदस्य रहे शामिल

रिपोर्ट्स की माने तो अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी में पारिवारिक सदस्य ही शामिल रहे। जिनका वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया हैं। वीडियों में सोनम कपूर पति अंगद आहूजा के साथ नजर आई। तो वहीं अर्जुन कपूर भी वीडियो में साफ देखे गए। खबरों की माने तो इस शादी में संजय कपूर, जान्हवीं कपूर, खुशी कपूर सहित लगभग घर के सभी सदस्य शामिल रहे।

Next Story