एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड के ये सितारे जानवरों से करते हैं बेहद प्यार, डॉगी की मौत की खबर सुन टूट गए थे सलमान

Manoj Shukla
7 Aug 2021 10:48 AM GMT
बॉलीवुड के ये सितारे जानवरों से करते हैं बेहद प्यार, डॉगी की मौत की खबर सुन टूट गए थे सलमान
x
बॉलीवुड में कई ऐसे दिग्गज चेहरे हैं जिन्हें जानवरों से बेहद प्यार हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक शामिल हैं।

मुम्बई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज सितारे हैं जिन्हें जानवरों से बेहद प्यार हैं। सरल भाषा में अगर इन्हें पेट लवर भी कहे तो गलत न होगा। ऐसे में आज सिनेमा जगत की उन सेलीब्रिटियों से आपको रूबरू कराएंगे जो अपने जानवरों को परिवार का हिस्सा मानते हैं।


कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बीते दिनों पुलिस का जंजीर नाम के एक कुत्ते को लेकर पशु प्रेमियों का दिल जीत लिया। इसके लिए पेटा द्वारा कपिल को कुत्ते गोंद लेने की पहल के लिए धन्यवाद दिया गया। कपिल कई बार अपने शो में लोगों से यह अनुरोध करते हुए नजर आए कि वह अपने डॉगी को न छोड़े। उनकी देखभाल करें। क्योंकि वह भी परिवार का एक हिस्सा हैं।


सलमान खान

सलमान खान पालतू जानवरों के प्रति काफी पजेसिव है। अगर उनके कुत्तों को कोई कुत्ता कह देता है तो उन्हें सलमान के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। शायद यही वजह रही कि जब उनके डॉगी की मौत हो गई थी तो वह डिप्रेशन के शिकार हो गए थे।


आलिया भट्ट

आलिया भट्ट जानवरों के काफी करीब हैं। अगर उनका इंस्ताग्राम एकाउंट चेक करेंगे तो पाएंगे कि कई तस्वीरें है जिसमें वह बिल्ली के साथ सेल्फी हुई हैं। इससे साफ होता है कि वह जानवरों से बेहद प्यार करती हैं।


अजय देवगन

अजय देवगन के पास दो जर्मन शेफर्ड डॉगी है। जिनका नाम कोको एवं कोकी है। अजय ने इन्हें गोंद लिया हैं। अजय सुबह के समय इनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अजय कहते है कि जब भी वह इनकी तरफ देखते हैं तो वह एक गर्व पिता की तरह खुद को महसूस करते हैं।


जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम जानवरों से काफी लगाव रखते हैं। इन जानवरों वह बेहद प्यार करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी मां डेली 150 आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं। जान का मानना है कि जानवरों को भी शांति से जीवन जीने का अधिकार है।

Next Story