एंटरटेनमेंट

Beautiful Female Leaders: ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस महिला राजनेता

Beautiful Female Leaders: ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस महिला राजनेता
x
भारत के हर क्षेत्र में सौंदर्यता की मिसाल है। बात करें राजनीति की, तो राजनीति में भी बहुत खूबसूरत महिलाएं रह चुकी हैं

Beautiful Female Leaders: भारत (India) में सुंदरता और आकर्षण की कमी नहीं है। यहां के सौंदर्यता और ग्लैमर ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भारत कई बार मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड (Miss Universe and Miss World) जैसे खिताब जीत चुका है, और यह खिताब भारत की महिलाओं की वजह से भारत को प्राप्त हुए हैं। भारत के हर क्षेत्र में सौंदर्यता की मिसाल है। बात करें राजनीति की, तो राजनीति में भी बहुत खूबसूरत महिलाएं रह चुकी हैं तो चलिए आपको आज बताते हैं भारत की ऐसी ग्लैमरस महिला राजनेताओं (most beautiful and glamorous female politicians of India)के बारे में:

दिव्या स्पंदना (Divya Spandana)



दिव्या स्पंदना (Divya Spandana) इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि इनको फिल्म जगत की राम्या के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि दिव्या दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। दिव्या 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में शामिल हुई और कर्नाटक के मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उप चुनाव जीता।

अंगूरलता डेका (Angoorlata Deka)



मॉडल और अभिनेत्री (Model and Actress) होने के साथ-साथ अंगुरलता डेका (Angoorlata Deka) भारतीय जनता पार्टी की एक खूबसूरत महिला नेता है। आपको बता दें कि इन्होंने बंगाली और आसामिया की फिल्म में काम किया है। इतना ही नहीं है 2016 से अपने निर्वाचन क्षेत्र बतद्रोबा (असम) की विधायक है।

अल्का लांबा (Alka Lamba)



अल्का न सिर्फ अपनी तेजतर्रार छवि के कारण प्रसिद्ध है, बल्कि यह एक खूबसूरत और ग्लैमरस राजनेता (Beautiful and glamorous female politicians) भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अलका लांबा (Alka Lamba) मात्र 19 वर्ष में ही कांग्रेस के छात्र संघ NSUI में शामिल हो गई। वह कांग्रेस (Congress) के साथ 20 साल से ज्यादा समय तक जुड़ी रही और उसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। 2015 में चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए उनका चुनाव किया गया।

गुल पनाग (Gul Panag)



पूर्व ब्यूटी क़्वीन गुल पनाग (Gul Panag) भारतीय अभिनेत्री और राजनेता है। 'धूप' फिल्म से इन्होंने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की और 2014 में होने वाले चंडीगढ़ के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ी।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story