एंटरटेनमेंट

Anushka Sharma के बाॅडीगार्ड की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, एक साल में पे करती है इतनी फीस

Manoj Shukla
14 July 2021 9:31 PM GMT
Anushka Sharma के बाॅडीगार्ड की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, एक साल में पे करती है इतनी फीस
x
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बाॅडी से रूबरू कराने जा रहे हैं। साथ ही बताएंगे कि अनुष्का साल में अपने बाॅडीगार्ड को कितने रूपए पे करती हैं। 

बाॅलीवुड सेलीब्रिटी के बाडीगार्ड की जब भी चर्चा होती है तो सबसे पहला नाम सलमान खान (Salman Khan) के बाडीगार्ड शेरा का आता हैं। शेरा सलमान के साथ साए की तरह रहते हैं। शेरा एवं सलमान (Salman Khan) की तस्वीरें कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। सलमान एवं शेरा का साथ एक लम्बे समय से हैं। सलमान के साथ रह रहे बाॅडीगार्ड शेरा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

Anushka Sharma के बाॅडीगार्ड की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, एक साल में पे करती है इतनी फीस

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोग शेरा को जरूर जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको सलमान के बाॅडीगार्ड के बारे नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बाॅडी से रूबरू कराने जा रहे हैं। साथ ही बताएंगे कि अनुष्का साल में अपने बाॅडीगार्ड को कितने रूपए पे करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बाॅडीगार्ड प्रकाश सिंह उर्फ सोनू हैं। जो अनुष्का की सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा कई सालों से देख रहे हैं। प्रकाश सिंह उर्फ सोनू विराट कोहली को भी कई बार गार्ड करते हुए नजर आ चुके हैं। सोनू की सैलरी पर ईयर लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है।

इतनी पे करती है फीस

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोनू की सिक्योंरिटी पर आंख मूंद कर भरोसा करती हैं। शायद यही वजह है कि यह पार्टनरशिप लम्बे समय से बरकरार है। अनुष्का हर साल सोनू का बर्थडे भी सेलीब्रेट करती हैं। जीरो फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुष्का (Anushka Sharma) एवं सोनू की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। जूम टीवी की एक रिपोर्ट की माने तो अनुष्का शर्मा हर साल सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 1.2 करोड़ रूपए पे करती हैं।

Next Story