एंटरटेनमेंट

Shraddha Kapoor को देख रोने लगी लड़की, फिर जो श्रद्धा ने किया उसे सुन रो देंगे आप...

Manoj Shukla
15 Aug 2021 5:29 AM GMT
The girl started crying after seeing Shraddha Kapoor, then you will cry after hearing what Shraddha did...
x
श्रद्धा कपूर की पाॅपुलरटी किसी से छिपी नहीं है। उन्हें फैंस से खूब प्यार मिलता हैं। कुछ इसी तरह के वाक्ये का एक वीडियो सुर्खियों में हैं। जिसमें एक फैंस श्रद्धा से मिलकर रोने लगती है। लिहाजा श्रद्धा भी फैंस को दुलार करने में पीछे नहीं रही।

मुम्बई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनके बेहतरीन अदाकारी के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। श्रद्धा शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन इंसान भी है। जिसकी एक झलक सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिली है। दरअसल वीडियो में श्रद्धा से एक फैंस मिलने पहुंचती हैं। इस दौरान वह रोने लगती है। फिर श्रद्धा ने जो किया उसे देख लोगों ने जमकर तारीफ की।

जबदस्त फैन फालोइंग

श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) बाॅलीवुड की उन एक्ट्रेसों में शुमार है। जिनकी दुनियाभर में जबदस्त फैन फालोइंग है। उन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा एक वीडियो में देखने को मिला। जहां श्रद्धा को देखते ही एक फैंस मिलने पहुंचती है और वह रोने लग जाती हैं। फैंस का इमोशन देखकर श्रद्धा भी भावुक हो उठती है और वह अपनी दीवानी लड़की को दुलार करती हैं।

शाॅपिंग माॅल का है वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो किसी शाॅपिंग माल का है। जैसे ही श्रद्धा माॅल में एंटर करती हैं। तभी उनकी एक फैन दौड़कर उनके पास मिलने के लिए पहुंच जाती हैं। इस दौरान फैंस की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। फैंस श्रद्धा को पाकर एकदम बच्चों जैसा व्यवहार करने लगी हैं। दरअसल इस फैंस को यह यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी फेवरेट स्टार उसके सामने खड़ी हैं। श्रद्धा को वह अपने सामने पाकर काफी इमोशनल हो जाती हैं। फैंस की खुद के प्रति इतनी दीवानगी देख श्रद्धा भी कुछ देर फैंस के साथ बिताती हैं। वह फैंस के गाल पर हाथ फेरते हुए उन्हें समझाती हैं। उन्हें दुलार करती हैं।

दीवाने हुए लोग

श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) के वैसे तो हर अदा के लोग दीवाने हैं। लेकिन वीडियो में श्रद्धा की विन्रमता एवं स्वीट्नेस को देखकर फैंस कायल हो गए। श्रद्धा के स्वीट एवं क्यूट व्यवहार की लोगों ने जमकर तारीफ की। फैंस एवं एक्ट्रेस के बीच का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Next Story