
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- तापशी की लूट लपेटा तो...
तापशी की लूट लपेटा तो शरमन जोशी स्टारर फिल्म फौजी कालिंग की रिलीज डेट आई सामने, इन सरकारों ने किया टैक्स फ्री

बाॅलीवुड फिल्मों के लिए साल 2020 काफी खराब रहा। क्योंकि कोरोना के चलते सभी सिनेमा हाल बंद पड़े थे। जिसके कारण कई फिल्में तैयार होने के बावजूद भी रिलीज नहीं हो सकी। जो फिल्में रिलीज भी हुई तो वह ओटीटी प्लेटफार्म पर। हालांकि कोरोना का कहर अभी भी कम नहीं हैं। लेकिन सरकार ने सिनेमा हाल को पूरी तरह से ओपेन कर दिया है। जिसके चलते अब फिल्मों की धड़ाधड़ रिलीज डेट सामने आ रही हैं। हाल ही में तापशी पन्नू स्टारर फिल्म लूट लपेटा की भी रिलीज डेट सामने आ गई तो वहीं शरमन जोशी की फिल्म फौजी काॅलिंग भी जल्द रिलीज होने वाली हैं तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों की रिलीज डेट।
फौजी काॅलिंग
फौजी काॅलिंग फिल्म देशभक्ति पर आधारित हैं। फिल्म में शरमन जोशी के साथ ही कई अन्य एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्म का प्रमोशन करने बीते दिनों शरमन जोशी झारखण्ड के राॅची पहुंचे थे। यहां उन्होंने फिल्म के सिलसिले में वहां सीएम से भी मुलाकात की। फिल्म की ज्यादातर शूट झारखण्ड के लोकेशन में की गई हैं। फिल्म को निर्देशित आर्यन सक्सेना ने किया है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर बीते दिनों शेयर किया गया। जिसमें शरमन जोशी के साथ कई एक्टर नजर आ रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस फिल्म को दिल्ली एवं हरियाणा सरकार ने टैक्सी फ्री किया हैं।
लूट लपेटा
तापशी पन्नू स्टारर फिल्म लूट लपेटा की रिलीज डेट सामने आई है। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। तापशी के साथ ही इस फिल्म में ताहिर राज भसीन लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म हैं। खबरों की माने तो फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की है जिसे 20 मिनट में करोड़ों रूपए की जरूरत पड़ जाती हैं। वह इन पैसों से अपने ब्वाॅयफ्रेंड को बचाती हैं। इन्हीं पैसों की जोर जुगत में तापशी लगी हुई नजर आएगी। बता दें कि बीते दिनों तापशी जमकर सुर्खियों में थी। क्योंकि उनके घर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा छापेमार की गई थी।
आलिया भट्ट का हुआ कोरोना टेस्ट, निगेटिव आई रिपोर्ट
अनुपम खेर व मां दुलारी ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, एक्टर ने वीडियो किया शेयर
Chehre फिल्म का नया पोस्टर आया सामने, 11 मार्च को रिलीज होगा टीजर




